फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Another murder, late night sensation in the city

देर रात एक और हत्या, शहर में सनसनी

Tue, 08 Aug 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 08 Aug 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Another murder, late night sensation in the city
बरौला बाईपास पर हुई मारपीट चाकूबाजी में घायल युवक जीतू। - फोटो : अमर उजाला
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में पुराने बाईपास स्थित बरौला पुल के पास सोमवार देर रात दो युवकों के गुटों में आपसी रंजिश में एक गुट ने दूसरे पर हमला बोल दिया। इस दौरान चाकूबाजी में एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं शोरशराबे पर एकत्रित हुई भीड़ ने दो आरोपियों को दबोच लिया है, जिनमें से एक भाग गया, जबकि दूसरा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। देर रात तक पुलिस पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार बरौला जाहरवीर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय विजय सिंह लोधी पुत्र भगवान दास दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता इलाके में ही हलवाई की दुकान चलाते हैं और विजय उनके साथ ही धंधे में हाथ बंटाता था। साथ में बीए की पढ़ाई भी कर रहा था। देर रात विजय अपने दोस्त जितेंद्र उर्फ जीतू संग बाइक से घूमकर लौट रहा था। तभी बरौला पुल के पास तीन बाइकों पर आए आधा दर्जन हमलावरों ने घेरकर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट कर चाकूबाजी की गई। इस दौरान पास का सब्जी विक्रेता रोहित भी बीच बचाव कराने आया और शोर मचाया। इस पर पब्लिक के एकत्रित होने पर हमलावर भाग छूटे, मगर दो को मौके से दबोच लिया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान हमले में विजय के गंभीर चोटें आईं, जबकि जीतू के हल्की चोटें आईं। जीतू ही विजय को अपनी बाइक पर बैठाकर सीधे मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचा और पुलिस को खबर दी, जबकि पब्लिक द्वारा दबोचे गए हमलावरों में से एक किसी तरह छूटकर भाग गया। बाद में पब्लिक ने एक हमलावर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, मलखान सिंह जिला अस्पताल से विजय को मेडिकल रेफर कर दिया। रास्ते में मेडिकल कालेज जाते समय विजय की मौत हो गई। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार मामले में अभी कोई न तहरीर मिली है और न पूछताछ में कोई रंजिश स्पष्ट हुई है। जीतू पर पूर्व में मुकदमे की जानकारी जरूर है, जबकि दो-तीन दिन पहले इन युवकों में कोई झगड़ा होने की जानकारी भी मिल रही है। इसलिए अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। तहरीर व जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed