{"_id":"dcd3c3da46ac9310c05a42c5eb570cb7","slug":"amu-would-warrant-police-fusillade-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू गोलीकांड में जल्द पुलिस लेगी वारंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएमयू गोलीकांड में जल्द पुलिस लेगी वारंट
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Wed, 03 Feb 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में तीन दिन पहले एएमयू में हुए गोली कांड में खालिद पर हमले के आरोपियों के खिलाफ पुलिस अब अदालत से गैरजमानती वारंट के अलावा कुर्की नोटिस प्राप्त करेगी। यह प्रक्रिया इसलिए अपनाई जा रही है कि अगर वह जल्द हाजिर नहीं हुए तो उन पर कुर्की के अलावा इनाम आदि घोषित कराया जा सके। इसके अलावा इस झगड़े से जुड़े सभी नए पुराने मुकदमों को शामिल कर आरोपियों पर पुलिस सख्ती के मूड में आ गई है।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेद्वी के अनुसार इस मामले में एक दो दिन में अदालत में वारंट आवेदन किया जाएगा। इसके बाद कुर्की आदि की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पुराने मुकदमों की भी छंटनी की जा रही है।
इन मुकदमों के आधार पर जो वांछित हैं या मुकदमों की जानकारी एएमयू को नहीं हैं और छात्र अब भी पढ़ रहे हैं। उनकी सूची भी एएमयू को सौंपी जाएगी। ताकि उनके खिलाफ इंतजामिया के स्तर से निलंबन आदि की कार्रवाई की जा सके। इंस्पेक्टर के अनुसार यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसका असर दिखाई देगा।