{"_id":"62489ec07b896e2fa869f2ad","slug":"amu-two-groups-of-students-clashed-in-mumtaz-hall-stabbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः एएमयू : मुमताज हॉल में छात्रों के दो गुट भिड़े, चाकूबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़ः एएमयू : मुमताज हॉल में छात्रों के दो गुट भिड़े, चाकूबाजी
Sun, 03 Apr 2022 12:37 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मुमताज हॉल में शुक्रवार देर रात छात्रों के दो गुटों में कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। इतना ही नहीं चाकूबाजी तक हो गई। इसमें एक छात्र चाकू लगने से घायल हो गया, उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि देर रात तक इस प्रकरण में समझौते के प्रयास भी जारी थे।
प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस प्रवेश राणा के अनुसार, एएमयू के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र महताब पुत्र सलीम निवासी लखीमपुर खीरी का साथी छात्र शहवान आदि से शमशाद मार्केट में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, तब लोगों ने छात्रों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया। देर रात मुमताज हॉल में दोनों छात्र गुट फिर से आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हो गई।
आरोप है कि चाकू के वार से महताब के हाथ की कलाई बुरी तरह से जख्मी हो गई। मारपीट से मुमताज हॉल में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक पक्ष से महताब ने शहवान आदि के खिलाफ एक राय होकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है। दूसरे पक्ष से शहवान ने महताब, आमिर मिंटो, इमरान जलाली आदि के खिलाफ एक राय होकर मारपीट करने व पांच हजार रुपये लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छात्र गुटों के बीच हुई घटना की जांच की जा रही है। उधर, एएमयू प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने कहा है कि छात्रों के बीच मारपीट की जानकारी मिली है। मारपीट किस बात को लेकर हुई है इसकी जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंतजामिया की ओर से भी प्रकरण में जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।