{"_id":"5cfc14d6bdec220775595b77","slug":"aligarh-the-main-accused-s-wife-and-brother-arrested-for-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : बच्ची से हैवानियत में मुख्य आरोपी की पत्नी और भाई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़ : बच्ची से हैवानियत में मुख्य आरोपी की पत्नी और भाई गिरफ्तार
Sun, 09 Jun 2019 01:44 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
आरोपी मेहंदी हसन।
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पल कस्बे में हुई ढाई साल की मासूम से हैवानियत मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जाहिद की पत्नी सबुस्ता और उसके छोटे भाई मेहंदी हसन को शनिवार को खुर्जा से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी जाहिद और असलम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी आकाश कुलहरि समेत राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम बच्ची के घर पहुंच परिजनों को ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। तफ्तीश एसडीएम खैर करेंगे।
कस्बे की ढाई साल की बच्ची 30 मई को गायब हो गई थी, जिसका शव 2 जून को घर से सौ मीटर दूर कूड़े के ढेर पर मिला था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। एसएसपी आकाश कुलहरि के अनुसार, सबुस्ता और मेहंदी हसन ने पूछताछ में जाहिद और बच्ची के पिता के बीच 10 हजार रुपये के विवाद की बात स्वीकार की है।
जाहिद ने 50 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसमें से 10 हजार शेष रह गए थे। यही रुपये वापस मांगने पर बच्ची के पिता का जाहिद से विवाद हुआ था। अपमानित करने पर जाहिद ने बदला लेने के लिए बच्ची की असलम के घर ले जाकर गला घोंट कर हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार की मांग पर उनके घर की सुरक्षा का निर्णय लिया गया है। वहीं, परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
चारों को मिले फांसी
शनिवार दोपहर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे डीएम-एसएसपी से बच्ची के पिता व अन्य ने मांग की कि गिरफ्तार चारों आरोपियों को फांसी दिलाई जाए। इस पर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि इसके लिए अदालत में ठोस पैरवी की जाएगी।
बच्ची के पिता ने कहा, शुक्रिया
बच्ची के पिता ने पुलिस-प्रशासनिक कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने देश को शुक्रिया बोला। कहा, उन्हें उम्मीद न थी कि उनकी बेटी के लिए पूरा देश उनके साथ खड़ा हो जाएगा।