{"_id":"58bf20894f1c1b187bdc481b","slug":"aligarh-s-is-connection-exposed-arrested-a-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ का आईएस कनेक्शन उजागर, एक आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलीगढ़ का आईएस कनेक्शन उजागर, एक आतंकी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 08 Mar 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में आतंकी हमला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस के स्लीपर सेल अलीगढ़ में भी हैं। मंगलवार को आतंकियों के खिलाफ होशंगाबाद, कानपुर और लखनऊ में ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद यह बात सामने आई है। होशंगाबाद से गिरफ्तार आतंकियों में से एक सैयद मीर हुसैन उर्फ हमजा पुत्र सैयद अहसान हसन ने अपना पता अलीगढ़ के खैर रोड का इंदिरा नगर बताया है।
देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही यह खबर स्थानीय पुलिस तक पहुंची तो हरकत में आई पुलिस इंदिरानगर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को इतना जरूर पता लगा कि इंदिरा नगर में समुदाय विशेष के सात परिवार रहते हैं, जिनमें से किसी सदस्य का नाम सैयद मीर हुसैन नहीं है।
मगर पुलिस देर रात तक इलाके में एक-एक घर इस आशंका से खंगालने में जुटी थी कि कहीं कोई इस नाम का व्यक्ति किराए पर आकर तो नहीं बसा। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि ‘मीर’ बिरादरी के लोग ज्यादातर कश्मीर में हैं।
विज्ञापन
अंदेशा यह भी है कि कहीं कोई यहां रहने वाला कश्मीरी किसी मीट फैक्ट्री का कर्मचारी तो नहीं, जिसने आईएसआईएस ज्वाइन किया हो या छिपकर यहां रह रहा हो। एसएसपी राजेश पांडे के मुताबिक चर्चाओं और मीडिया से मिली खबरों के आधार पर हम उक्त व्यक्ति का पता तलाश करा रहे हैं।
वहीं देर रात सीओ प्रथम राज कुमार ने आतंकी के अलीगढ़ कनेक्शन की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें सैयद मीर नामक व्यक्ति के अलीगढ़ निवासी होने की सूचना मिली है। उसके घर की तलाश के लिए इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
लखनऊ मुठभेड़ के बाद अलीगढ़ में अलर्ट
लखनऊ में आतंकी मुठभेड़ के बाद अलीगढ़ में भी अलर्ट जारी कर दिया है। साथ में एजेंसियों ने यह भी इनपुट जारी किया है कि मतगणना के बाद और होली पर देश विरोधी ताकतें सांप्रदायिक उन्माद जैसी घटनाएं भी करा सकती हैं। इसके लिए भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है।
वहीं शाम को डीजीपी के निर्देश पर एसएसपी स्तर से अलर्ट जारी कर चेकिंग कराई गई। अलीगढ़ अतिसंवेदनशील श्रेणी में आता है। मतगणना के बाद और होली के हुड़दंग में कहीं शरारती तत्व माहौल खराब करने की साजिश न रचें, इसलिए हर बिंदु पर नजर रखने के लिए इनपुट जारी किया गया है। इधर, लखनऊ मुठभेड़ के बादप्रदेश भर में अलर्ट जारी किया गया। चूंकि अलीगढ़ जैसे शहरों में आतंकियों की पनाहगाह रहती है। इस लिए यहां विशेष चौकसी व निगरानी के निर्देश दिए गए। एसएसपी राजेश पांडेय के अुनसार अलर्ट जारी है। चेकिंग भी कराई गई है। हर पहलू पर नजर रखी जा रही है।
पुराने आतंकी कनेक्शन
शमशाद मार्केट में कश्मीर से आई कपड़ों की गांठ में मिली एके 47
प्रतिबंधित संगठन सिमी की स्थापना शमशाद मार्केट से ही हुई थी
10 साल पहले आतंकी वारदात के बाद पाई थी अलीगढ़ में पनाह
5 साल पहले अलीगढ़ से बेस बनाकर पुष्कर में ब्लास्ट की प्लानिंग
ऊपरकोट व तुर्कमान गेट में पाकिस्तान से नकली नोटों की सप्लाई