फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Another action on the accused in the poisonous liquor scandal, three main mafia sent to Purvanchal jail

अलीगढ़: जहरीली शराब कांड में आरोपियों पर एक और कार्रवाई, तीन मुख्य माफिया पूर्वांचल की जेल में भेजे गए

Tue, 14 Dec 2021 11:41 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 14 Dec 2021 11:41 AM IST
सार

कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक विपिन मिश्रा के अनुसार, ऋषि शर्मा को आंबेडकर  नगर जिला जेल, मुनीष शर्मा को वाराणसी सेंट्रल जेल, अनिल चौधरी को प्रयागराज सेंट्रल जेल के लिए रवाना किया गया है।

विज्ञापन
Aligarh: Another action on the accused in the poisonous liquor scandal, three main mafia sent to Purvanchal jail
अलीगढ़ जहरीली शराब कांड - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

जहरीली शराब कांड में शासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। हाल ही में इस आरोप में जेल में निरुद्ध जवां की पूर्व ब्लाक प्रमुख रेनू शर्मा की मौत और सियासी हायतौबा के बाद शासन ने फिर सख्त रुख अपनाया है।

विज्ञापन


इस घटना के मुख्य शराब माफिया के रूप में चिह्नित तीन मुख्य आरोपियों ऋषि शर्मा, अनिल चौधरी व मुनीष शर्मा को पूर्वांचल की जेलों में शिफ्ट कर दिया है। शासन से आदेश आने के बाद बुधवार सुबह सुबह इन तीनों को यहां से कड़ी पुलिस अभिरक्षा में रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक विपिन मिश्रा के अनुसार, ऋषि शर्मा को आंबेडकर  नगर जिला जेल, मुनीष शर्मा को वाराणसी सेंट्रल जेल, अनिल चौधरी को प्रयागराज सेंट्रल जेल के लिए रवाना किया गया है। इस संबंध में शासन का निर्देश मिलने के बाद ही यह कदम उठाया गया है। रेनू की मौत के बाद ऋषि व अनिल ने दीवानी में पेशी के बाद खुद को निर्दोष बताकर शोर मचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ः एक साल बाद फूटा शराब माफिया का कथित ऑडियो बम

जहरीली शराब से 109 मौतों के बाद मचे हाहाकार के बाद हायतौबा अभी थमी नहीं है। इसी बीच मंगलवार को एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

करीब एक साल पुराना बताया जा रहा यह ऑडियो कथित तौर पर शराब कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल शराब माफिया ऋषि शर्मा व गुरुग्राम से यहां आकर शराब तस्करी करने वाले मदन गोपाल के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है, जिसमें दोनों के बीच शराब तस्करी से लेकर टैट्रा पैक बनाने तक की बातचीत हुई है। हालांकि, इस ऑडियो का खुद एसएसपी ने संज्ञान लिया है और साइबर सेल की मदद से इसकी जांच कराने व तह तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

अगर यह ऑडियो सही है तो इस ऑडियो की बातचीत सुनकर साफ लग रहा है कि किस तरह अवैध शराब कारोबार में लिप्त जिले के ये माफिया इस कारोबार में सक्रिय थे। गुरुग्राम में तीन मंजिला अवैध फैक्टरी चलाने वाला मदन गोपाल पूरे पश्चिमी यूपी में इन्हें सप्लाई देता था। माल की कीमत तय करने के लिए ऋषि बार-बार मदन गोपाल को अपने घर दावत पर बुला रहा है।

इस बातचीत में साथी माफिया किसी गुप्ता जी के साथ-साथ अनिल चौधरी, नीरज चौधरी, विक्रम सिंह, गंगाराम आदि के अवैध कारोबारों का जिक्र आया है। इसमें ए रूप से कथित तौर पर ऋषि की व बी के रूप में कथित तौर पर मदन गोपाल की आवाज बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed