फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accraabd: Dabo prize crook, shot dead in encounter

अकराबाद : मुठभेड़ में दबोचा इनामी बदमाश, गोली लगी

Tue, 17 Apr 2018 01:59 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 17 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
Accraabd: Dabo prize crook, shot dead in encounter
जिला अस्पताल में भर्ती इनामी बदमाश मुन्ना। - फोटो : Amar Ujala
सोमवार देर रात थाना अकराबाद इलाके के पनैठी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश मुन्ना को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। गंगीरी में एक सराफ के साथ हुई 9.50 लाख रुपये की लूट में मुन्ना शामिल था। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। उस पर एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


पुलिस के  मुताबिक सोमवार की रात को पनैठी में कुछ बदमाशों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। बताया गया कि ये लोग क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में हैं। इस पर सर्विलांस और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। पनैठी के पास जब पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश अनवराबाद सड़क की ओर भागे।
विज्ञापन


रडार नामक जगह से 500 मीटर दूर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग के बाद पुलिस ने एक बदमाश मुन्ना पुत्र जमील निवासी पिलखना अकराबाद को दबोच लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। जबकि अन्य दो बदमाश फरार हो गए। मुन्ना के पैर में गोली लगी है। जख्मी हालत में उसे मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने स्वीकार किया है कि उसने इलाके में कई लूट और चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया है। जिला अस्पताल में देर रात एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए थे। बताया गया कि गंगीरी इलाके में पंजाब के एक सराफ से हुई 9.50 लाख की लूूट में मुन्ना वांछित था। इसी घटना के बाद इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। सोमवार को मौके से एक कारतूस, दो कारतूस के खोखे, एक तमंचा, एक अपाचे बाइक बरामद हुई है। सूचना पाकर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि घायल बदमाश से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद अन्य बदमाशों की निशानदेही होगी। पुलिस टीम में एमपी सिंह, अभय, सुभाष, मनोज, ऋषि आदि   शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed