{"_id":"5c59f17bbdec22738004f0ae","slug":"91549398395-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदार गेट में एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और चाय विक्रेता के बीच मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदार गेट में एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और चाय विक्रेता के बीच मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के मदार गेट इलाके में मंगलवार को एक चाय विक्रेता व एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शोएब फैजुल हसन और उनके साथियों के बीच मारपीट हो गई। फैजुल अपने साथियों संग एक जमीन के विवाद में एक पक्ष की पैरवी को पहुंचे थे। फैजुल पर आरोप है कि उसने चाय वाले के बेटों संग मारपीट और परिवार की एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। इधर, फैजुल व उनके साथियों का आरोप है कि विवाद के निपटारे को पहुंचे थे। मगर, दूसरे पक्ष ने दबंगई दिखाते हुए उन पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों ओर से तहरीर ले ली है।
कोतवाली के मदार गेट इलाके में स्थित सराय रतन लाल के रहने वाले जीशान पुत्र सूफियान ने बताया कि उनकी मदार गेट में स्थित ईशान बिल्डिंग में चाय की दुकान है। मंगलवार को लगभग 11 बजे दुकान पर भाई सलमान और इब्राहिम बैठे थे। तभी वहां बिल्डिंग में रहने वाले फरीद पुत्र अब्दुल रहमान और उनका बेटा दानिश एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शोएब फैजुल हसन और उसके चार-पांच साथियों के साथ आ धमका। दुकान के बगल से बिल्डिंग में बने फरीद के घर को चढ़ने को लगभग सवा दो फु ट चौड़ा झीना बना हुआ है।
सभी लोगों ने दुकान की दीवार को तोड़कर झीने को एक फुट चौड़ा करने की बात कहने लगे। इस पर भाईयों ने विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दीं। इस बात को लेकर गहमागहमी हो गई और फरीद पक्ष के लोगों ने भाईयों संग मारपीट कर दी। भाई जब मौके से जान बचाकर भागकर पास ही रहने वाली एक परिवार रिश्तेदार के घर में घुस गए। फरीद पक्ष के लोगों ने वहां भी पहुंचकर उनके साथ मारपीट की। साथ ही परिवार की महिला के साथ भी छेड़खानी कर दी। इधर, फरीद पक्ष की पैरवी को आए फैजुल का आरोप है कि जीशान पक्ष के लोगों से जब वह बातचीत करने पहुंचे तो उन्होंने पहले से मारपीट करना शुरू कर दिया। इस हमले में मुझे और फरीद के परिवार के लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
मारपीट से बाजार में फैली सनसनी
फरीद और जीशान पक्ष के लोगों में मारपीट होने से मदार गेट के बाजार में सनसनी फैल गई। इसको लेकर कई दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा लिए। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने माहौल को संभाल लिया और आरोपी पक्षों को थाने ले गई। थाना कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस ने जीशान के पिता सूफियान को हिरासत में लेकर। शोएब को उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जा रही है।
एएमयू के मिंटो सर्किल स्कूल के छात्र पर हमला
एएमयू के मिंटो सर्किल स्कूल के इंटर के एक छात्र पर मंगलवार को एक दर्जन से अधिक युवाओं के गुट ने हमला कर दिया। हमला नगर निगम की बिल्डिंग के सामने हुआ। छात्र अमीर निशा से कोचिंग पढ़कर वापस लौट रहा था। हमले का आरोप छात्र गुट पर लगा है। छात्र के पिता की तहरीर पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीडब्लूडी कालोनी निवासी विमल गांधी कलेक्ट्रेट में कार्यरत हैं। उनका बेटा जतिन वार्ष्णेय मिंटो सर्किल में इंटर का छात्र है। वाकये के अनुसार मंगलवार को वह अमीर निशा से कोचिंग कर घर लौट रहा था। तभी नगर निगम के बाहर उसे दर्जन भर युवकों ने घेरकर पीट दिया। हमले में वह बेहोश हो गया। छात्र को बेहोश होते देख हमलावर उसका मोबाइल लूटकर भाग गए। थोड़ी देर बाद घायल जतिन को होश आया तो उसने राहगीरों की मदद से पिता को फोन कर घटना की जानकार दी। पिता विमल गांधी के अनुसार उन्होंने 100 नंबर पर फोन लगा पुलिस को बेटे पर हमला होने की जानकारी देना चाही। मगर, फोन नहीं उठा।
मौके पर पहुंचकर बेटे की हालत देखी और उसे थाना सिविल लाइंस लेकर गए। यहां जतिन ने बताया कि उस पर छात्रों ने हमला किया था। छात्र के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार हमलावरों की तलाश जारी है।