फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डकैती और हत्याकांड के दोषियों को हुई सजा

डकैती और हत्याकांड के दोषियों को हुई सजा

Wed, 05 Dec 2018 02:51 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
डकैती और हत्याकांड के दोषियों को हुई सजा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के बहुचर्चित कालरा स्पोर्ट्स हाउस के स्वामी सुभाष कालरा के घर दिनदहाड़े डाका और उनकी पत्नी अनीता की हत्या में अदालत का फैसला आ गया है। एडीजे-15 अच्छे लाल सरोज की अदालत ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए घटना में जेल भेजे गए चार आरोपियों को उम्रकैद व 35-35 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। इस वारदात को सुभाष कालरा की फर्म के पुराने नौकर ने ही अपने साथियों की मदद से अंजाम दिया था। अनीता की हत्या कर लुटेरे घर से 14 हजार की नकदी के अलावा एक लाख से अधिक के जेवरात ले गए थे। दिनदहाड़े मैरिस रोड की पॉश कालोनी लेखराज नगर/हरिओम नगर में हुई वारदात ने पुलिस को हिलाकर रख दिया था।

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी रामप्रकाश सिंह के अनुसार घटना 4 अप्रैल 2016 की है, जब रामघाट रोड स्थित कालरा स्पोर्ट्स हाउस के स्वामी सुभाष कालरा के लेखराज नगर स्थित घर में दोपहर दो बजे घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी अनीता की हत्या कर लूटपाट को अंजाम दिया था। अनीता की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। चार दिन बाद यानि 8 अप्रैल को पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए सुभाष की दुकान से 15 मार्च को अंडरवीयर चोरी के आरोप में नौकरी से निकाले गए तारिक निवासी हाथी डूूबा व उसके साथी मोहसिन निवासी हाथी डूबा, आमिर निवासी नई बस्ती, बन्ना देवी और इरफान निवासी जीवनगढ़, क्वार्सी को गिरफ्तार किया था। इनके पास से लूटा गया माल भी बरामद किया था। चारों के खिलाफ सत्र परीक्षण शुरू हुआ। जहां साक्ष्यों व गवाही के आधार पर चारों आरोपियों को उम्रकैद व 35-35 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन



बेइज्जती का बदला लेने के लिए दिया था घटना को अंजाम
उस समय पुलिस पूछताछ में तारिक ने यह स्वीकारा था कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मालिक से बेइज्जती का बदला लेने के लिए डकैती का प्लान बनाया था। घटना के समय रोजाना की तरह सुभाष अपने बेटे हिमांशू के साथ दुकान पर था। हिमांशू की पत्नी पल्लवी रोजाना की तरह पढ़ाने स्कूल गई थी । घर पर सुभाष की पत्नी अनीता अकेली थी। इसी बात को फायदा उठाकर चारों घर के भीतर घुस गए और अनीता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद तिजोरी का ताला तोड़ उसमें रखे एक लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवरात एक लाख रुपये का ज्वैलरी और कुछ हजार की नगदी भी बरामद की गई थी। चार दिन तक पुलिस ने संदिग्धों व घर के कई अन्य नौकरों से भी पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी ने धोखे पर खोला था राज, गेंद के बहाने घुसे थे घर में
पुलिस घटना के बाद चार दिन तक बेहद परेशान थी। दिनदहाड़े वारदात को लेकर तमाम हाथ पैर मारे जा रहे थे। इसी बीच सर्विलांस व मुखबिरी के जरिये पुलिस को एक अपराधी हत्थे लगा। उसने यह मुखबिरी पुलिस को दी कि उसका दोस्त तारिक पूर्व में कालरा के यहां नौकर था और उसने अब बेवजह नौकरी जाने पर किसी घर में लूट की योजना बनाने का जिक्र किया था। मगर मुझे साथ नहीं रखा। अब यह वारदात हुई है। इस पर पुलिस को शक हुआ और जब पूछताछ हुई तो पता चला कि प्रेस कॉलोनी के खेल मैदान से सटे मकान में वह पहले भी कई बार आता जाता था। घटना के दिन वह क्रिकेट खेलने के बहाने प्रेस कॉलोनी में आए। यहां से अचानक वह इस बहाने कालरा के घर में घुस गए कि गेंद खरीदनी है। चूंकि कालरा की पत्नी घर से भी प्रेस कॉलोनी में खेलने वालों को गेंद बेच देती थीं। पहली बार में गेंद लेकर तारिक निकल गया। यह देखकर गया कि अनीता अकेली हैं। फिर वह गेंद गीली होने का बहाना लेकर अपने साथियों सहित आया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed