{"_id":"5bc64f3dbdec2269945c9328","slug":"91539723069-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को दिन में भी सड़क से नहीं निकलने देते शराबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं को दिन में भी सड़क से नहीं निकलने देते शराबी
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
पुलकंजरान, मुहम्मद अली रोड, ऊपरकोट पर शराबियों का इतना आतंक है कि यहां से महिलाओं का निकलना मुश्किल है। यहां नाले व रोड पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण करके खोखे रख लिए हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि यहां रात में ही नहीं बल्कि दिन में भी शराब का खुलेआम सेवन किया जाता है। इस दौरान यदि कोई महिला या युवती यहां से निकलती है तो यह शराबी इनके ऊपर गलत टिप्पणी एवं फब्तियां कसते हैं। इसके कारण कई बार झगड़े तक की नौबत आ गई है। इस संबंध में कई बार पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी को स्थानीय लोगों ने भेजे पत्र में शराबियों के आतंक से मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इस ओर जल्द ध्यान देकर कार्रवाई नहीं की गई तो यहां कभी भी अनहोनी हो सकती है।