फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लखनऊ से आई टीम ने खंगाले रिकार्ड

लखनऊ से आई टीम ने खंगाले रिकार्ड

Fri, 31 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ से आई टीम ने खंगाले रिकार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


परिवहन निगम की बसों में चल रहे फर्जी टिकट रैकेट का खुलासा होने के बाद गुरुवार को मुख्यालय से तीन सदस्यीय टीम ने बुद्ध विहार डिपो के रिकार्ड खंगाले। जांच टीम ने सभी रिकार्ड को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवा दिया है। दोपहर में बुद्ध विहार डिपो का रिकार्ड खंगालने के बाद टीम हाथरस पहुंच गई। देर शाम तक टीम यहां पर रिकार्ड खंगालने में जुटी हुई थी।

21 अगस्त को एसटीएफ ने इगलास में 11 लोगों को गिरफ्तार कर रोडवेज बसों में चल रहे फर्जी टिकट रैकेट का खुलासा किया था। एसटीएफ ने मथुरा डिपो की दो बसों को पकड़कर थाने में खड़ा भी कराया है। गुरुवार को मुख्यालय से प्रधान महाप्रबंधक (प्रशासन) आशीष चटर्जी, फाइनेंस करमेंद्र सिंह तीन सदस्यीय टीम के साथ अलीगढ़ पहुंचे। सुबह वह एसएम आफिस पहुंचे। यहां उन्होंने बुद्ध विहार डिपो का रिकार्ड मंगा लिया और जांच की।
विज्ञापन


टीम ने बुद्ध विहार डिपो के गेट, डीजल, ईटीएम मशीन का रजिस्टर कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवा दिया है। डिपो की कैश विभाग के रजिस्टर को भी गहनता से चेक किया गया। जांच टीम के अलीगढ़ में होने की जानकारी मिलने पर रोडवेज के अधिकारी एवं कर्मचारियों में अफरातफरी मची रही। बुद्ध विहार डिपो का रिकार्ड कई बार में एसएम आफिस पहुंचाया गया। यहां जिस फाइल एवं रजिस्टर पर टीम के सदस्यों को शक था उसे उठाकर अलग रखवा दिया गया। टीम के सदस्यों ने यहीं पर आगरा एवं मथुरा डिपो का रिकार्ड भी मंगा लिया, लेकिन उसकी जांच नहीं कर सके। इसके कारण रिकार्ड को आगरा भिजवा दिया। दोपहर में टीम हाथरस के लिए रवाना हो गई। देर शाम तक हाथरस डिपो की रिकार्ड खंगाले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे दिन चेहरों पर उड़ी रही हवाइयां
लखनऊ से आई जांच टीम की जानकारी लगते ही रोडवेज के अधिकारी एवं कर्मचारियों के कान खड़े हो गए। टीम क्या कर रही है यह जानने की उत्सुकता सभी कर्मचारियों में रही। वहीं बुद्ध विहार डिपो के कुछ कर्मचारियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ती रहीं। सूत्रों के अनुसार कार्यवाही की चपेट में जिम्मेदार पदों पर बैठे कई अधिकारी एवं बाबू आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed