फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thieves target three locked houses; make off with jewelry and valuables.

Una News: चोरों ने तीन बंद घरों को बनाया निशाना, गहनों और सामान पर हाथ साफ

Thu, 15 Oct 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 15 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Thieves target three locked houses; make off with jewelry and valuables.
अंब(ऊना)। अंब की पंचवटी कॉलोनी के वार्ड नंबर तीन में चोरों ने तीन बंद घरों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के गहनों और सामान पर हाथ साफ कर दिया। पहली वारदात रविंद्र शर्मा के घर में हुई, जो 11 अक्तूबर को परिवार सहित हमीरपुर में अपनी माता के पास गए हुए थे। 14 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब उनके घर काम करने वाली महिला पहुंची, तो उसने देखा कि सीसीटीवी कैमरों की लाइटें बंद थीं और बरामदे की खिड़की की ग्रिल उखड़ी हुई थी। सूचना पाकर जब परिवार वापस लौटा तो अंदर अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी से सोने के टॉप्स और चांदी के जेवरात सहित लगभग पच्चीस हजार रुपये के आभूषण चुरा ले गए। इसके अलावा चोरों ने रसोई में जाकर दूध व कोल्ड ड्रिंक्स पी और जाते समय सीसीटीवी का डीवीआर, वाई-फाई उपकरण उठा ले गए तथा मॉनिटर तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसी कॉलोनी में कुछ ही दूरी पर स्थित जुगल किशोर के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। जुगल किशोर स्टोन क्रशर पर काम करते हैं और उनकी बेटी एक सप्ताह से टूर पर गई हुई थी, जबकि बेटा दिल्ली में रहता है। बेटे से मोहल्ले में चोरी होने की सूचना मिलने पर जब जुगल किशोर घर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। चोरों ने घर के अंदर बैठकर पानी पिया और बाहर लगे कैमरे का रुख बदल दिया था। वे घर से वाई-फाई व सेट-टॉप बॉक्स चुरा ले गए और एलईडी टीवी की स्क्रीन तोड़ गए।
विज्ञापन

वहीं कॉलोनी के तीसरे मकान में रहने वाले अजय कुमार के घर में भी चोरों ने सेंधमारी की। अजय कुमार अपनी बेटी के पास जालंधर गए हुए थे। बुधवार को जब वह वापस घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरों के भीतर सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। तीनों वारदातों की सूचना मिलते ही अंब थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल चुकी है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed