{"_id":"5cbb7d56bdec2213ff32dca4","slug":"71555791190-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय में शराब के पैग बनाने के मामले में चार्जशीट बनना शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार्यालय में शराब के पैग बनाने के मामले में चार्जशीट बनना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ डिपो के वे बिल चेकिंग कार्यालय में ड्यूटी के दौरान शराब के पैग बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने दोषियों को तत्काल निलंबित कर दिया। शनिवार को मामले की चार्जशीट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर, शनिवार को वर्कशॉप आए कर्मचारियों द्वारा ऑफिस में शराब के पैग बनाने की चर्चा होती रही।
शुक्रवार को अलीगढ़ डिपो के वे बिल आफिस में वरिष्ठ लिपिक समेत चार लोग काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही एक कर्मचारी वरिष्ठ लिपिक की मेज की रेक में शराब के पैग बनाता हुआ दिखाई दे रहा हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एआरएम अलीगढ़ लोकेश राजपूत ने सभी को निलंबित कर दिया, जबकि एक चालक की संविदा समाप्त कर दी।
विज्ञापन
शनिवार को जैसे ही वर्कशॉप खुली लोगों में इस बात की चर्चा थी कि कार्यालय में बैठकर आखिर यह लोग कैसे शराब पी लेते थे। जबकि कुछ लोगों का कहना था कि वीडियो में दिखाई दे रहे सभी दबंग किस्म के लोग हैं। यहां जब तक परिचालक दबंगों की सेवा नहीं करता उसे मार्ग आवंटित नहीं किया जाता है। यदि कोई इनका विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट के साथ ही ऐसे मार्ग पर भेजा जाता है जहां उसकी इनकम पूरी नहीं होती है। इसके कारण सभी परिचालक इनसे खौफ खाते हैं। एआरएम अलीगढ़ लोकेश राजपूत ने बताया कि गुरुवार को निलंबित हुए तीनों कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही मामले की जांच भी शुरू हो जाएगी।