फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हिंदू महासभा ने रामजीलाल सुमन के खिलाफ दी तहरीर

हिंदू महासभा ने रामजीलाल सुमन के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 03 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
हिंदू महासभा ने रामजीलाल सुमन के खिलाफ दी तहरीर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के खिलाफ थाना गांधी पार्क में रविवार को देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने को तहरीर दी है।


आरोप है कि रामजीलाल सुमन ने जिन्ना को देशभक्त और सावरकर को एक बयान में गद्दार बताया है।

गांधी पार्क थाने में तहरीर देते हुए हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष जयवीर शर्मा ने कहा कि महापुरुषों का अपमान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि जिन्ना इस देश का गद्दार था। उसने भारत विभाजन करवाया। रामजीलाल उसे महान बताकर गंदी राजनीति करने का सुबूत दिया है।

कहा कि सभी जानते हैं कि वीर सावरकर ने देश को गुलामी से आजाद कराया था। उन्हें गद्दार कहना कितना शर्मनाक है।

ऐसा कहकर रामजीलाल सुमन देश के स्वतंत्रता सेनानियों को देशद्रोह की पंक्ति में खड़ा कर दिया है। उनके इस बयान से दो वर्गों के बीच शत्रुता पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed