फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एसबीआई औद्योगिक संस्थान में चोरी की कोशिश

एसबीआई औद्योगिक संस्थान में चोरी की कोशिश

Fri, 13 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई औद्योगिक संस्थान में चोरी की कोशिश
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में आईटीआई रोड पर स्थित इंडस्ट्रीयल एस्टेट में बुधवार रात भारतीय स्टेट बैंक का जंगला काटकर चोरी की कोशिश की गई है। मगर किसी तरह चोर अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके। सुबह मिली खबर के बाद पुलिस जांच पड़ताल के बाद चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

गुरुवार सुबह स्टाफ जब बैंक पहुंचा तो किसी की निगाह इस जंगले पर चली गई। जंगला कटा देखकर एक बार को स्टाफ के हाथपैर भी फूल गए। पास जाकर पता लगा कि अज्ञात चोर जंगला पूरा नहीं काट सके हैं।
विज्ञापन


इस बात की सूचना बैंक स्टाफ ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर भी पहुंची। बता दें कि आईटीआई रोड पर जिले का पुराना औद्योगिक क्षेत्र है। वहां व्यापारियों के प्रतिष्ठान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट बैंक की आईटीआई रोड शाखा इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। इस घटना से स्पष्ट है कि बीती रात ये शाखा शातिरों के निशाने पर रही, लेकिन आबादी के कारण बड़ी घटना टल गई।


बहरहाल पुलिस जंगला काटने वालों की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार घटना में शातिरों को आसपास के सीसीटीवी के सहारे तलाशने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed