{"_id":"5c8d6404bdec22141d19de1f","slug":"61552770052-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बदमाशों का गिरोह पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बदमाशों का गिरोह पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
कोतवाली इलाके के भुजपुरा क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर नौ बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के पास से लूट के 18 मोबाइल, 3 टैबलेट सहित तमंचे, धारदार हथियार और मोटर साइकिलें बरामद हुईं। गिरोह के नौ सदस्यों में से सात मध्य प्रदेश और दो अलीगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
एसपी सिटी अभिषेक ने शनिवार को अपने कार्यालय पर पकड़े गए गिरोह का पर्दाफाश किया।
उन्होंने बताया कि जनपद में होने वाली लूट और चोरी की घटनाओं के बाद से क्राइम ब्रांच की टीम लुटेरों की लोकेशन खंगालने में जुट गई थी। शुक्रवार रात को इनके भुजपुरा क्षेत्र में होने की सूचना मिली।
इसके बाद थाना पुलिस ने घेराबंदी कर मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद शाहिद और सलमान अली पुत्र अब्दुल सलाम निवासी महेशपुर नई आबादी, क्वार्सी, लकी पुत्र रूप सिंह निवासी रामपुर, विदिसा मप्र, राजेंद्र पुत्र टीकिया निवासी गुराडिया रुपचंद, सिहोर मप्र, एम रुसपाल पुत्र रामप्रसाद निवासी ईछावर, सिहोर मप्र, पोरी पुत्र इमलेट निवासी शिवपुर मोहल्ला ओझा, उसंगाबाद, मप्र, रतीलाल पुत्र अटाजी निवासी प्रकाश नगर पंचायत, दतिया, मप्र, विजेंद्र पुत्र रतीलाल निवासी दुर्गापुर, दतिया, मप्र, अंजेश पुत्र कान्हा निवासी दुर्गापुर, दतिया मप्र को दबोचा है।
विज्ञापन
यह अलीगढ़ आसपास के जनपदों में घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके पास से 3 टैबलेट, 18 मोबाइल, 2 तमंचे व 3 कारतूस, 7 धारदार सहित चार मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं। पकड़ने वाली टीम में एसएसआई उमेश कुमार, एसआई मोनू कुमार आर्य, इशाक हुसैन, कांस्टेबल केशव सिंह, दिगंबर सिंह, राजकुमार, शिवम शामिल रहे।
बीयूएमएस छात्रा को गोली मारने वाले भी हो सकते हैं मप्र से
जनपद में पिछले दिनों पकड़े गए अपराधियों में से अधिकांश का कनेक्शन मध्य प्रदेश से निकला है। इससे दो दिन पहले सिविल लाइंस इलाके के अमीर निशा से सटे अनवर हुदा कंपाउंड आजमगढ़ की रहने वाली बीयूएमएस छात्रा उम्मैद कुसुम को लूट के दौरान गोली मारने वाले तीनों बदमाश भी मप्र के गिरोह के हो सकते हैं। इन नौ बदमाशों को पकड़े जाने के बाद से अब पुलिस के शक की सुई मप्र के गिरोह की तरफ ही घूम गई है। इस मामले में पुलिस ने छात्रा के पति की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले में इनसे पूछताछ कर सकती है।