{"_id":"5c4a248cbdec22739402a14f","slug":"61548362892-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंगियों ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बजरंगियों ने किया थाने का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में गुरुवार को एक बजरंग दल कार्यकर्ता पर क्षेत्र के ही लगभग आधा दर्जन रंगबाजों ने आंख में मिर्ची झोंक पिटाई लगा दी। आरोप है कि मारपीट के बाद रंगबाज उसे अपने एक साथी के घर ले गए, जहां मारपीट के बाद उसकी जेब में तमंचा रख पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यकर्ता को थाने ले गई। घटना की सूचना दर्जनों बजरंगी थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव कर लिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में उसे छोड़ा गया।
पीड़ित ने थाना पुलिस को रंगबजों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
बन्नादेवी के चुहरपुर निवासी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि वह एक साल से बजरंग दल का सक्रिय कार्यकर्ता है। इस बात से उसके क्षेत्र के कुछ रंगबाज युवक उससे रंजिश मानते हैं। गुरुवार को दोपहर में घर से दूध लेने के लिए निकला था। तभी जवाहर नगर के पास उन्होंने अचानक आंख में मिर्च झोंक दी और मारपीट करने लगे। थोड़ी देर बाद अपने एक साथी के घर नई बस्ती में ले गए। वहां फिर से मारपीट की और जेब में तमंचा रख दिया। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दे दी। इधर, मौके पर जुटे लोगों ने मुझे बचाने की कोशिश की तो रंगबाजों ने फायरिंग कर दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मुझे थाने ले गई।
महानगर संयोजक सहित दर्जनों बजरंगी जुटे
कार्यकर्ता के साथ घटना की जानकारी होते ही महानगर संयोजक गौरव शर्मा के साथ दर्जनों बजरंगी थाने पर पहुंच गए। यहां पुलिस से बहस के बाद उन्होंने थाने का घेराव कर लिया। कार्यकर्ता को छोड़ने की जिद पर अड़ गए। महानगर संयोजक के अनुसार रंगबाजों ने कार्यकर्ता पर हमला किया है। उनके खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।