फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बंद मकान में चोरी के माल सहित दबोचा पेशेवर चोर

अलीगढ़: बंद मकान से चोरी के माल सहित कुख्यात चोर पिता-पुत्र गिरफ्तार

Mon, 12 Nov 2018 01:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 12 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
बंद मकान में चोरी के माल सहित दबोचा पेशेवर चोर

धनतेरस से पहले 9 लाख की लूट और भाई दूज के दिन डकैती के बाद क्वार्सी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रखा है। इसी क्रम में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। यहां सांगवान सिटी रोड पर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जिले के कुख्यात चोर पिता-पुत्र को चोरी के माल सहित दबोचा है। पकड़ा गया चंद्रभान पूर्व में भी कई बार चोरी के मुकदमों में जेल जा चुका है। साथ ही इसका भाई अखिलेश उर्फ शिवा पेशेवर डकैत है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर क्वार्सी रविंद्र सिंह के अनुसार घटना 9/10 व 11 नवंबर के मध्य किसी एक रात की है। यहां मयूर विहार सांगवान सिटी रोड बिजडम पब्लिक स्कूल के पास पुनीत कुमार के बंद मकान में ताले तोड़कर अज्ञात चोर नकदी, पासबुक आदि सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


इसकी सुरागरशी में मुखबिर की सूचना पर ओजोन सिटी रोड से आरोपी चंद्रभान सिंह उर्फ पप्पू व उसके बेटे शुशांत निवासी जवां हाल निवासी शंकर विहार कॉलोनी क्वार्सी को दबोचा गया। उनके पास से 96 हजार रुपये नकद के अलावा पुनीत के घर से चोरी की गई पासबुक, नल की टोंटियां आदि के अलावा एक बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने रकम पुनीत के घर से चोरी करना स्वीकारा है। इंस्पेक्टर के अनुसार चंद्रभान उर्फ पप्पू गांधीपार्क थाने का प्रचलित दुराचारी घोषित अपराधी है। उस पर चोरी लूट आदि के अब तक सात मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर के अलावा थाना टीम भी शामिल रही।

अवैध मांस सहित दो लोग दबोचे
महानगर की देहली गेट थाना पुलिस ने शकील व आमिर निवासी जंगलगढ़ी बाईपास को चेकिंग के दौरान ऑटो में अवैध रूप से मांस ले जाते चरखवालान चौराहे से दबोचा है। इस माल के संबंध में इनके पास कोई दस्तावेज या प्रपत्र नहीं थे। इस संबंध में सही जवाब भी नहीं दे पाए कि माल कहां से लाए हैं और कहां ले जा रहे हैं। दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

चोरी के माल सहित दो गिरफ्तार
महानगर की गांधीपार्क पुलिस ने चोरी के मुकदमे के संबंध में रिंकू उर्फ गूंगा व अशोक कुमार निवासी सासनी को नकदी, मोबाइल, चोरी के अन्य सामान के साथ दबोचा है। दोनों ने गांधीपार्क इलाके में कई चोरियां करना स्वीकारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed