फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   18 लाख रुपये की लूट में एक गिरफ्तार

18 लाख रुपये की लूट में एक गिरफ्तार

Mon, 09 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
18 लाख रुपये की लूट में एक गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन में पिछले दिनों हुई करीब 18 लाख रुपये की लूट की घटना में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूटी गई नगदी का कुछ हिस्सा भी मिला है। बदमाश ने अपने तीन और साथियों के नाम भी बताए हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। बदमाश को जेल भेज दिया गया है।

थाना सिविल लाइन की चिक वाली गली में सनी व्यूह अपार्टमेंट में रहने वाले अरमान के घर में 26 जून को बदमाशों ने धावा बोल दिया था। घटना के वक्त उसकी मां और पत्नी घर में अकेली थीं। बदमाशों ने उन्हें डरा धमका कर हथियारों के बल पर घर में रखी करीब 15लाख रुपये की नगदी और जेवर आदि लूट लिए और भाग गए। पुलिस बदमाशों के बताए गए हुलिए और घटना स्थल से जुटाए साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


इसी क्रम में पुलिस के हाथ थाना क्वार्सी की गली नंबर तीन शहंशाहबाद का रहने वाला सोनी मलिक आ गया। पुलिस ने इसके पास से लूटी गई रकम में से 20500 रुपये भी बरामद कर लिए। पूछताछ में सोनी मलिक ने पुलिस को लूट की वारदात में शामिल अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए। पुलिस ने सोनी मलिक को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बताए गए अन्य साथियों के नाम और पते के आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दावा है कि जल्द ही सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed