फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू ने दिया चौधरी इफराहीम को नोटिस

एएमयू ने दिया चौधरी इफराहीम को नोटिस

Mon, 30 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
एएमयू ने दिया चौधरी इफराहीम को नोटिस
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू द्वारा अधिवक्ता चौधरी इफराहीम हुसैन को कानूनी नोटिस दिया गया है। उनसे मांग की गई है कि वह एएमयू कुलपति एवं अन्य अधिकारियों के विरुद्ध दिए गए अनर्गल बयानों तथा आरोपों का कारण बताएं तथा क्षमा याचना प्रकाशित करवाएं। अन्यथा उनके विरुद्ध संबंधित न्यायालयों में सिविल तथा क्रिमिनल वाद दायर किये जाएंगे, जिसके हर्जा खर्चा के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।

चौधरी इरफाहीम से कहा गया है कि एएमयू ने रजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा बुलाई गई हड़ताल का तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए 29 मार्च 2018 एवं 2 अप्रैल 2018 द्वारा अवैध घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज के कार्यों को सुचारु रूप से चलाए जाने के लिए कई उचित कदम उठाए गए थे। एएमयू द्वारा कहा गया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसी प्रकार के अनर्गल आरोपों पर आधारित मुकदमे निरंतर दायर करने का संज्ञान लेते हुए चौधरी इफराहीम हुसैन की पत्नी डॉ. सदफ फातिमा पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। न्यायालय ने डॉ. फातिमा से धनराशि वसूलने का आदेश जिलाधिकारी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed