{"_id":"5adce9544f1c1b62098b60d0","slug":"61524427092-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुत्र मेल में किन्नरों की लूटपाट में जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रह्मपुत्र मेल में किन्नरों की लूटपाट में जांच में जुटी पुलिस
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्रह्मपुत्र मेल में यात्रियों से लूटपाट के मामले में पुलिस ने सरगर्मी से किन्नरों की तलाश शुरू कर दी है। जीआरपी ने रविवार को संदिग्ध दिखने वाली दो महिलाओं से पूछताछ की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
इंस्पेक्टर जीआरपी यशपाल सिंह ने ट्रेनों में चलने वाले पुलिस स्क्वायड को आवश्यक निर्देश दिए हैं कि किन्नरों की तलाश की जाए। शुक्रवार रात डिब्रूगढ़ जा रही ब्रह्मपुत्र मेल में कुछ मंगलामुखियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन से निकलते ही यात्रियों से अवैध वसूली शुरू कर दी।
पैसे देने से इंकार करने पर उन्होंने यात्रियों से हाथापाई करते हुए एक यात्री से दो सौ और दूसरे से पांच सौ रुपये लूट लिए। इस बीच आरोपी रास्ते में चेनपुलिंग कर हाथरस के पास भाग निकले।
विज्ञापन
इस घटना के दूसरे दिन रविवार को इंस्पेक्टर जीआरपी ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने ट्रेन में चलने वाले पुलिस कर्मियों से भी इस तरह दिखाने वाले लोगों पर नजर रखने के साथ-साथ कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।