फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बाइक रैली में फायरिंग..दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

बाइक रैली में फायरिंग..दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 31 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
बाइक रैली में फायरिंग..दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की दोपहर बिना अनुमति के बाइक जुलूस निकालने वाले युवाओं को पुलिस शिद्दत से तलाश रही है। युवाओं का ये समूह सेंटर प्वाइंट घूम कर वापस सासनीगेट जा रहा था।

इसी बीच मीनाक्षी पुल के पास हुई हवाई फायरिंग में एक गोली कपेश उर्फ कपिल के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। सासनीगेट निवासी कपेश का इलाज चल रहा है। हालांकि इस प्रकरण में कपेश या उसके परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई शुरू कर दी है। ये गोली तमंचे से चलाई गई थी।
विज्ञापन


अब तक हुई पुलिस की जांच पड़ताल में ये जुलूस निकालने वालों में सासनीगेट की बाइक राइडर टीम के मनोज का नाम सामने आया हैै। जिसने उस दिन के जुलूस को निकालने के लिए बाइक सवारों को एकत्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका साथी भूमिक भी बाइक राइडर है, जो पहले भी हवाई फायरिंग करने के मामले में जेल जा चुका है। ये दोनों सासनीगेट के ही रहने वाले हैं।

अचलताल चौकी इंचार्ज रविशंकर की ओर से इन दोनों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांधीपार्क इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में सभी लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनको भी पकड़ा जाएगा।

रसलगंज में नारेबाजी में दरोगा को चेतावनी
गणतंत्र दिवस पर कासगंज में निकली तिरंगा यात्रा में चंदन के मारे जाने के बाद से भड़के दंगे से अलीगढ़ पुलिस प्रशासन भी खासा टेंशन में है। इसलिए पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है। रविवार को कासगंज की घटना के विरोध में जुलूस निकाल कर रसलगंज में नारेबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कासगंज की घटना के बाद रविवार को कुछ युवक जीटी रोड के रास्ते से जुलूस निकाल कर रसलगंज की ओर जा रहे थे। ये युवा नारेबाजी कर रहे थे, जिससे रसलगंज में माहौल खराब होने की आशंका बढ़ गई थी।

इसलिए इस प्रकरण में भाजपा नेता योगेश वार्ष्णेय, जयप्रकाश, राजपाल, यादराम, अनस और रोहित को नामजद करते हुए 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


शहर में धारा 144 लागू होने के बाद भी बिना अनुमति के ही ये जुलूस निकाला जा रहा था। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया गया है और रसलगंज के चौकी प्रभारी रामप्रकाश गौतम को लापरवाह माना गया है। उनको भी चेतावनी दी गई है। गौर हो कि इस प्रकरण में रसलगंज के प्रबुद्धजनों ने गंभीरता का परिचय दिया था, जिससे शहर की शांति व्यवस्था कायम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed