फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   50 thousand rupees looted by the couple, Shooted women

दंपती से 50 हजार रुपये लूटे विरोध पर महिला की हत्या

Thu, 15 Mar 2018 02:18 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Thu, 15 Mar 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees looted by the couple, Shooted women
शाहरून (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
मडराक थाना क्षेत्र में मथुरा रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे एएमयू कर्मी और उसकी पत्नी के साथ बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उसके पति को तमंचे की बट से घायल कर दिया। लुटेरे उनसे 50 हजार रुपये लूटकर ले गए। दूसरी ओर महिला के परिजनों ने पति पर ही हत्या करने का आरोप लगा दिया है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मडराक के कमालपुर बाईपास पर रहने वाला अफसर अली एएमयू में ड्राइवर है। उसकी शादी इगलास निवासी शाहरून (23) से कुछ    समय पहले हुई थी। शाहरून 11     मार्च को अपने भाई की शादी पर मायके गई थी। बुधवार की रात अफसर अली और शाहरून बाइक    पर सवार होकर इगलास से अलीगढ़ लौट रहे थे। 
विज्ञापन


करीब साढ़े नौ बजे मथुरा रोड स्थित गंदे नाले के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने दंपती को रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। इसके साथ ही वे शाहरून के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर लुटेरों ने गोली चला दी जिससे शाहरून की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने अफसर अली को भी तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। लुटेरे करीब 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पुलिस अफसर अली को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गई। यहां पर अफसर अली के गांव वाले भी इकट्ठे हो गए। घटना की जानकारी के लिए अफसर के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। दूसरी ओर शाहरून के मायके वालों ने उसकी हत्या का आरोप अफसर पर ही लगा दिया है। इधर एसओ संजीव द्विवेदी का कहना है वारदात हुई है। इस मामले में शाहरून के परिजनों और अफसर अली के परिजनों तरफ से तहरीर दी गई है। तहरीर की जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाया आरोप 

घायल अफसर अली के परिजनों ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मडराक के थाना प्रभारी संजीव द्विवेदी ने अफसर अली के परिजनों से कहा है कि वह 50 हजार के लूट वाली बात अपनी तहरीर में शामिल न करें। इस पर अफसर अली के गांव से आए लोग भड़क गए और उन्होंने पीड़ित पक्ष को ही परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed