फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पला में दरोगा के घर से भैंस और बछड़ा चोरी

पला में दरोगा के घर से भैंस और बछड़ा चोरी

Thu, 31 Jan 2019 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
पला में दरोगा के घर से भैंस और बछड़ा चोरी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनपद के थाना मडराक थाना क्षेत्र के पला गांव में स्थित एक दरोगा के घर को मंगलवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर घर की दीवार को तोड़कर एक भैंस और एक बछड़ा चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह परिवार को घटना की जानकारी हुई। दरोगा ने घटना के संबंध में अज्ञात पशु चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

सत्यपाल सिंह पुत्र जोधपाल सिंह निवासी पला, मडराक यूपी पुलिस में एसआई हैं। वर्तमान में गाजियाबाद जिले में तैनात हैं। सत्यपाल का घर पला में दुर्गा गैस एजेंसी के पास है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह घर पर आए थे। रात को परिवार संग सो रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान चोरों ने घर की दीवार को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सुबह परिवार के जागने पर घटना की जानकारी हुई। इस मामले में थाना पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मडराक इंस्पेक्टर के अनुसार पुलिस पशु चोरों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed