{"_id":"5c4380d2bdec22737d20ba96","slug":"41547927762-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह के चलते दी थी महिला ने जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक कलह के चलते दी थी महिला ने जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के बरौला क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत होने के मामले का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की कहानी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला ने फांसी के फंदे पर लटकर अपनी जान दी थी।
इधर, आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। ससुरालियों के अनुसार बेटे और बहू के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। शायद इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। वहीं, मृतका के मायके वालों का आरोप था कि ससुरालियों ने बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है।
पुलिस के अनुसार फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि जेवर निवासी हबीब खां की बेटी रानी का निकाह बन्नादेवी के बरौला क्षेत्र के रहने वाले सलमान पुत्र इस्लाम के साथ छह वर्ष पूर्व हुआ था। रेनू के दो बच्चे भी हैं। उसकी मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।