{"_id":"5baa93bd867a557f6917fca3","slug":"41537905597-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भड़काऊ पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के देहली गेट इलाके में व्हाट्सएप ग्रुप पर गायत्री मंत्र का अश्लील भावार्थ शेयर करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई देहली गेट पुलिस ने संजय शर्मा की तहरीर पर की है। पुलिस ने आरोपी पर आईटी एक्ट व भावना भड़काने की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
एसएसआई उमेश यादव के अनुसार संजय शर्मा की तहरीर पर जांच करते हुए आरोपी मंजूर अहमद पुत्र मशकूर अहमद निवासी बनी इसराइलान ऊपरकोट कोतवाली को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पाया गया कि आरोपी ने ही अपने नंबर से ग्रुप में यह पोस्ट शेयर की थी।
थाना क्वार्सी पुलिस ने लूट के मुकदमे में प्रकाश में आए अभियुक्त राम चौधरी पुत्र बाबूलाल चौधरी निवासी 2:496 बाबा कॉलोनी किशनपुर को स्कूटी सहित दबोचा है। वहीं गांधीपार्क पुलिस ने राहुल उर्फ कालिया पुत्र सूरजपाल निवासी मोहल्ला पथवारी वाली गली नौरंगाबाद छावनी को चोरी के माल सहित दबोचा है।