फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   युवती ने युवक पर लगाया झांसा देकर रेप करने का आरोप

युवती ने युवक पर लगाया झांसा देकर रेप करने का आरोप

Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
युवती ने युवक पर लगाया झांसा देकर रेप करने का आरोप
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी इलाके की युवती को परिचित युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी के नाम पर कई साल तक पत्नी बनाकर रखा और उसके साथ शारीरिक रिश्ते बनाकर एक बच्ची पैदा की।

अब उसे बेचने की तैयारी चल रही थी। यह भनक लगते ही युवती पिता की मदद से अपने घर लौट आई और क्वार्सी में युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की तहरीर दे दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


युवती द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार बुलंदशहर डिबाई के गांव नारऊ के युवक की उसके इलाके में रिश्तेदारी है। यहां उसका आना जाना था। इसी बीच प्रेम संबंध होने पर शादी का झांसा देकर वह 25 मार्च 2015 को वह उसे अपने साथ दिल्ली ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान युवती के एक बच्ची पैदा हुई। बीती 23 जून को युवक लड़की को वाराणसी में अपनी मौसी के यहां छोड़ आया।

यहां युवती को उसे बेचे जाने की भनक लगी। इस पर युवती ने पिता को फोन कर दिया। पिता के साथ सोमवार को युवती ने थाने में उक्त प्रकरण की तहरीर दी है। तहरीर में दुष्कर्म व धोखा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed