{"_id":"5a8dd5014f1c1bd34b8ba218","slug":"41519244545-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को बचाने गए दरोगा को पीटा, रिवाल्वर लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा को बचाने गए दरोगा को पीटा, रिवाल्वर लूट की कोशिश
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर से सटे क्वार्सी क्षेत्र के गांव कयामपुर में बुधवार की सुबह सात बजे झगड़े की खबर पर पहुंचे एचसीपी (प्रोन्नत दरोगा) को बुजुर्ग महिला को बचाना भारी पड़ गया। दबंगों ने दरोगा को ही पीट दिया।
हमला कर उसकी वर्दी तक फाड़ दी। उनका रिवाल्वर तक लूटने की कोशिश की गई। सूचना पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों ने दरोगा को बचाया। दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है। इस संबंध में लूट व सरकारी कार्य में बाधा आदि का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये पीआरवी-736 को सूचना मिली कि कयामपुर में जमीन के बंटवारे को लेकर कुछ लोग 60 वर्षीय वृद्घा सावित्री देवी से मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर पीआरवी पर तैनात एचसीपी रामपाल सिंह और चालक यशपाल मौके पर पहुंच गए। वहां वृद्घा का बेटा रहीशपाल व नाती जोगेंद्र मारपीट करते मिले।
दारोगा ने उन्हें टोका तो जोगेंद्र ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। छीनाझपटी में दारोगा की वर्दी भी फट गई। उनकी रिवाल्वर भी छीनने की कोशिश की गई। इस पर दारोगा ने वायरलेस सेट से सूचना प्रसारित कर दी। थोड़ी ही देर में फोर्स पहुंच गई। पुलिस आता देख जोगेंद्र भाग गया।
पुलिस ने दारोगा रामपाल की तहरीर पर आरोपी रहीशपाल एवं जोगेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मुख्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।