फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दहेज के ला लचियों से साहसी युवती ने शादी से इनकार किया

दहेज के ला लचियों से साहसी युवती ने शादी से इनकार किया

Sat, 10 Feb 2018 02:01 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
दहेज के ला लचियों से साहसी युवती ने शादी से इनकार किया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी के पास एक गार्डन में शादी समारोह के दौरान जब लड़का पक्ष की लालच भरी नीयत जाहिर हुई तो दुल्हन बनी युवती ने भी साहस का परिचय देते हुए शादी से इनकार कर दिया। युवती के इस फैसले से सभी स्तब्ध रह गए। बाद में उसके दृढ़ निश्चय के समक्ष सभी को झुकना पड़ा और पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हुआ और दूल्हा बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गया।

क्वार्सी के एकता नगर निवासी एक युवती की शादी ग्रेटर नोएडा में रहने वाले साफ्टवेयर इंजीनियर से तय हुई। युवती के पिता कारोबारी हैं। शादी रामघाट रोड पर एक बैंक्वेट हाल में 8 फरवरी को तय होनी थी। तय दिनांक के अनुसार आठ फरवरी को बारात ग्रेटर नोएडा से अलीगढ़ आयी।
विज्ञापन


घुड़चड़ी के बाद जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान युवती के हाथ में लगा पर्स गिर गया। पर्स में घर की चाबी और 50 हजार रुपये रखे थे। पर्स उठाया तो पैसे आदि तो मिल गए लेकिन उसमें रखी चाबियां कहीं खो गईं। इसके बाद भांवर का कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान लड़का पक्ष ने कहा कि लड़की का टीका ले आओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की पक्ष ने कहा कि घर की चाबियां खो गई हैं। इसलिए टीका उसी में रखा है। आर्टिफिशयल टीके से ही काम चला लें। बाद में टीका लड़की को भेंट कर दिया जाएगा। इसी बात पर लड़के की मां ने टिप्पणी कर दी कि ‘मैंने तो पहले ही कहा था, हम तो गलत जगह फंस गए’। इस बात पर लड़की पक्ष और लड़का पक्ष में विवाद हो गया।

बाद में कुछ लोगों ने मिलकर दोनों पक्षों में मामला शांत किया। अभी कार्यक्रम थोड़ा आगे बढ़ा ही था कि लड़की पक्ष की ओर से किसी ने टिप्पणी कर दी। इस पर विवाद फिर से भड़क गया। लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष पर जानबूझ कर आभूषण नहीं देने का आरोप लगाया। अब तक चुपचाप सारा घटनाक्रम देख सुन रही युवती का धैर्य जवाब दे गया।

उसने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जो लोग शादी से पहले ही थोड़े से पैसे और आभूषण के लिए इतना विवाद कर रहे हैं। वह शादी के बाद क्या हाल करेंगे। इसी के साथ युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया।


युवती की इस घोषणा से सभी सन्न रह गए, लेकिन युवती अपने फौलादी फैसले पर कायम रही। विवाद बढ़ा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में तय हुआ कि जिसका जितना खर्चा हुआ है वह खर्चा दे दिया जाएगा। इसके साथ ही दोनों पक्षों में समझौता हुआ। युवती के साहसिक फैसले की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed