{"_id":"5f077757f50f4a6d271f5279","slug":"25-25-thousand-reward-declared-on-the-notorious-vinod-jat-vinod-pathaina","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात विनोद जाट-विनोद पथैना पर 25-25 हजार इनाम घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुख्यात विनोद जाट-विनोद पथैना पर 25-25 हजार इनाम घोषित
Fri, 10 Jul 2020 01:30 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इगलास क्षेत्र में फर्नेश कारोबारी को अगवा कर फिरौती वसूलने की घटना में फरार कुख्यात अपराधी विनोद जाट व उसके साथी विनोद पथैना पर जिला पुलिस स्तर से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बता दें कि इस घटना को अंजाम देने के बाद से दोनों फरार हैं। वहीं इस मामले में अभी तक इनके दो साथी पकड़े गए हैं।
शीशियापाड़ा गांधीपार्क निवासी सुरेंद्र कुमार जिंदल को 16 जून को अगवा कर उनसे इगलास क्षेत्र में फिरौती वसूली गई थी। इस घटना में पुलिस के बर्खास्त सिपाही विनोद जाट पुत्र राजवीर सिंह निवासी महामौनी थाना मुरसान हाथरस, विनोद निवासी पथैना भरतपुर राजस्थान का नाम प्रकाश में आया था।
इनमें विनोद जाट पेशेवर कुख्यात अपराधी है। पूर्व में भी उस पर कई संगीन अपराध दर्ज हैं। इस गैंग के दो साथी पिछले दो दिन में इगलास व मडराक में गिरफ्तार किए गए हैं। इधर, सीओ इगलास परशुराम ने बताया कि दोनों फरार अपराधी विनोद जाट व विनोद पथैना पर इस घटना में 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।