फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पीएसी की 45वीं बटालियन में तैनात सिपाही की बीमारी से मौत

पीएसी की 45वीं बटालियन में तैनात सिपाही की बीमारी से मौत

Sun, 21 Apr 2019 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
पीएसी की 45वीं बटालियन में तैनात सिपाही की बीमारी से मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में स्थित पीएसी की 45वीं बटालियन में तैनात एक सिपाही की शुक्रवार रात को बीमारी के कारण मौत हो गई। सिपाही की मौत के बारे में साथियों को उस वक्त पता लगा जब वह शनिवार को गणना के दौरान परेड ग्राउंड में नहीं पहुंचा। इस पर साथी सिपाही उसके क्वार्टर पर पहुंचे। जहां उसका शव मिला। सिपाही मूलरूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला था। उसके पिता सिविल पुलिस में एसआई के पद पर आगरा में तैनात हैं। गांधी पार्क पुुलिस नेे शव का पोस्टमार्टम कर देर शाम को उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिपाही की मौत फेफड़ों की बीमारी के चलते हुई है।

नीलेश कुमार यादव (35) पुत्र राकेश कुमार सिंह यादव निवासी मदनपुर, फर्रुखाबाद 2005 बेच के सिपाही थे। वर्तमान में वह 45वीं बटालियन में तैनात थे। पोस्टमार्टम हाउस पर शव लेकर पहुंचे साथी पीएसी कर्मियों ने बताया कि नीलेश कुमार शनिवार सुबह परेड ग्राउंड में गणना के दौरान शामिल नहीं हुए थे। इस पर अधिकारियों के निर्देश पर उनकी तलाश की गई।
विज्ञापन



नीलेश के क्वार्टर पर जाकर देखा तो उसका गेट अंदर से लगा हुआ था। गेट खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद गेट को तोड़ देकर तो अंदर नीलेश मृत हालत में पड़ा था। इस बात की जानकारी अधिकारियों को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि नीलेश शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं। नीलेश के पिता उप्र पुलिस में एसआई के पद पर वर्तमान में आगरा में तैनात हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed