फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू छात्र का अपहरण कर एटीएम से निकाले सात सौ रूपये

एएमयू छात्र का अपहरण कर एटीएम से निकाले सात सौ रूपये

Sat, 16 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एएमयू छात्र का अपहरण कर एटीएम से निकाले सात सौ रूपये
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर की शमशाद मार्केट स्थित बैंक से रुपये निकालने गए एएमयू के छात्र को स्विफ्ट कार सवार ने खुद को पुलिस वाला बताकर जबरन कार में बिठा लिया। इसके बाद छात्र को धमकाते हुए उसका एटीएम छीन लिया और पिन नंबर पूछकर उसके खाते से 700 सौ रुपये निकाल लिए। पीड़ित को कार सवार बदमाश मसूदाबाद बस स्टैंड से कुछ दूरी पर छोड़कर चला गया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।

सिविल लाइंस के भमोला निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र रंजीत सिंह एएमयू छात्र है। 13 जून की रात नौ बजे के करीब वह शमशाद मार्केट स्थित देना बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार एटीएम रूम में पहले से ही कुछ लोग खड़े थे। उसने एटीएम से मशीन से रुपये निकाले तो नहीं निकले। तभी एक व्यक्ति आया और खुद को पुलिस वाला बताते हुए उस पर लोगों के कार्ड का नंबर पूछकर मशीन से रुपये निकालने का आरोप लगा दिया। आरोप सुनकर वह घबरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसकी शर्ट का कॉलर पकड़कर सफेद रंग की स्विफ्ट कार में अंदर बैठा दिया और धमकाने लगा। कार सवार बदमाश ने छात्र से एक लाख रुपये की डिमांड की। इसके बाद कार सवार कठपुला होकर रसलगंज पुलिस चौकी से मसूदाबाद बस स्टैंड पहुंचा और यहां गाड़ी रोकी।


इसके बाद उसका एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर खाते से सात सौ रुपये निकाल लिए। रुपये निकालने के बाद थोड़ी दूरी पर उसे गाड़ी से उतारा और चला गया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed