फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रंजिशन फर्नीचर व्यापारी भाइयों पर फायरिंग, एक दबोचा

रंजिशन फर्नीचर व्यापारी भाइयों पर फायरिंग, एक दबोचा

Fri, 11 May 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन फर्नीचर व्यापारी भाइयों पर फायरिंग, एक दबोचा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के गांधीनगर बैंक कॉलोनी इलाके में गुरुवार दोपहर फर्नीचर व्यापारी भाइयों पर कुछ लोगों ने रंजिशन उस समय हमला कर दिया, जब वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। हमलावरों ने इस दौरान मारपीट करते हुए दो-तीन राउंड हवाई फायर भी किए। इसे लेकर इलाके में भगदड़ मच गई। मगर एकत्रित हुई भीड़ ने किसी तरह भागते समय एक हमलावर को दबोच लिया और बाद में जमकर मारपीट करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।

वाकये के अनुसार गांधी नगर निवासी सौरभ वार्ष्णेय पुत्र नन्नूमल की बैंक कॉलोनी वेद नगर में फर्नीचर की दुकान है। उनकी कुछ लोगों से पहले से ही रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के तहत दोपहर करीब तीन बजे विरोधी खेमे के लोगों ने चार-पांच अन्य हमलावरों के साथ सौरभ की दुकान पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इस दौरान वहां उसके भाई गौरव व अजय भी मौजूद थे। हमलावरों ने तीनों भाइयों संग मारपीट शुरू कर दी। जब वह विरोध में आए तो उन्होंने हवाई फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश की। फायरिंग होते ही वहां भगदड़ मच गई और भीड़ का ध्यान हमलावरों की ओर गया। इस पर हमलावरों ने खुद को घिरता हुआ महसूस कर भागना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर भीड़ ने एक आरोपी चिराग को तमंचा सहित दबोच लिया। इस सूचना पर गांधीपार्क पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने तक भीड़ ने चिराग को जमकर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार मामले में रंजिशन हमले का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पकड़ा गया आरोपी पुलिस हिरासत में है।


दंपती से लूट की कोशिश में एक दबोचा
महानगर के रामघाट रोड इलाके में शंकर विहार के मोड़ पर गुरुवार की दोपहर तालानगरी से लौटते बाइक सवार दंपती से लूट की कोशिश की गई। इस दौरान भीड़ की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया गया। जबकि दो भाग जाने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया गया है कि क्वार्सी निवासी पूजा पत्नी नितिन का मायका तालानगरी में है। वह दोपहर में पति के साथ बाइक पर सवार होकर मायके से लौट रही थी। तभी शंकर विहार के मोड़ पर तीन मोपेड सवारों ने उन्हें टक्कर मारकर रोक लिया और पूजा के गले से झपट्टा मारकर जंजीर लूटकर भागने लगे। मगर शोर पर एक आरोपी को दबोच लिया गया, जबकि दो भाग गए। उसे पकड़कर मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed