फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जल्द घोषित हो सकता है भाजपा का मेयर प्रत्याशी

जल्द घोषित हो सकता है भाजपा का मेयर प्रत्याशी

Sun, 15 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
जल्द घोषित हो सकता है भाजपा का मेयर प्रत्याशी
जल्द घोषित हो सकता है भाजपा का मेयर प्रत्याशी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महापौर पद के लिए सबसे ज्यादा डिमांड में चल रहे भाजपा से टिकट किसको मिलेगा, इस बात का फैसला सोमवार को होने की पूरी संभावना है। 15 अक्तूबर रविवार को लखनऊ में प्रदेश भाजपा की ओर से सभी विधायकों, सांसद, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।

जिसमें सभी लोग अपनी अपनी ओर से प्रत्याशी के नाम की सिफारिश करेंगे। जिसके बाद प्रदेश पार्टी आलाकमान सोमवार को प्रत्याशी के नाम की औपचारिक घोषणा कर देगा।
विज्ञापन


रविवार को लखनऊ में बैठक के लिए रवाना होने की सभी लोगों की जानकारी होते ही सभी दावेदार अपने अपने आकाओं को आश्वस्त करने में लग गए। बैठक में भाग लेने के लिए कुछ लोग तो पहले ही पहुंच गए हैं। कुछ अपने निजी वाहनों से पहुंच रहे हैं। कुछ रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावेदारों ने अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। अब सभी की निगाहें सोमवार पर टिकी हैं। दूसरी ओर पार्टी से जुड़े सूत्रों का दावा है कि लखनऊ में बैठक के बाद पूरा फीड बैक आरएसएस को दिया जाएगा।

इसके बाद अंतिम रूप से प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। लेकिन दोनों ही स्थिति में सोमवार को घोषणा किए जाने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed