{"_id":"5c8960edbdec22141231e7a6","slug":"191552507117-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड्डी गोदाम के पास अचेत अवस्था में मिला अधेड़, जिला अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हड्डी गोदाम के पास अचेत अवस्था में मिला अधेड़, जिला अस्पताल में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के थाना ऊपरकोट क्षेत्र में स्थित हड्डी गोदाम के पास मंगलवार रात पुलिस को अचेत हालत में मिले अधेड़ ने बुधवार सुबह उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह 18 साल पहले पत्नी को तलाक देकर घर से चला गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया।
ऊपरकोट थाना पुलिस के अनुसार रमेश चंद्र (50) पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी मंगल धाम कालोनी, देहली गेट अचेत अवस्था में हड्डी गोदाम के पास मिला था। पुलिस ने उसे मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
यहां उसकी मौत हो गई। मृतक की जेब से उसके घर का पता मिला, जिससे परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर मृतक की पत्नी मनोरमा, बेटा अभिषेक और अतुल पहुंच गया।
मनोरमा ने बताया कि रमेश चंद्र एक प्राइवेट डाक्टर के यहां कंपाउडर का कार्य करते थे। 18 साल पहले तलाक देकर घर से चले गए। मनोरमा ने बताया कि उनके दो बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
फैक्ट्री में काम कर बच्चों का पालन पोषण करने के साथ ही बेटी की शादी की है। इंस्पेक्टर ऊपरकोट कोतवाली के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। बीमारी के कारण उसकी मौत होने की वजह सामने आ रही है।