फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   छर्रा के जटपुरा में आत्महत्या करने वाली युवती के शरीर पर थीं चोटें

छर्रा के जटपुरा में आत्महत्या करने वाली युवती के शरीर पर थीं चोटें

Sat, 29 Sep 2018 01:07 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
छर्रा के जटपुरा में आत्महत्या करने वाली युवती के शरीर पर थीं चोटें
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


छर्रा थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में बुधवार की रात हुई प्रेमी की हत्या के बाद युवती की आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम में युवती के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।

इसके बाद बदली हुई स्थिति में पुलिस मामले की अन्य बिंदुओं पर भी विवेचना के संकेत दे रही है। बुधवार को आरोपियों ने कक्षा 11 के छात्र की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद मृतक के पिता की ओर से गांव की प्रधान के चार बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


घटना के 10 घंटे बाद ही युवती ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते छात्र की हत्या की गई। अपने प्रेमी की मौत पर व्यथित प्रेमिका ने फांसी लगाई। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ तो उसके शरीर पर भी चोटें होने की बात कही जा रही हैं। हालांकि चोटों के गंभीर होने से इनकार किया गया है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस दोनों पक्षों की ओर से जांच पड़ताल कर रही है। इधर, गांव में इस प्रकरण को लेकर लोग तनाव में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed