फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तीन बच्चों संग लापता मां के कंकाल पाली में मिले

तीन बच्चों संग लापता मां के कंकाल पाली में मिले

Fri, 15 Jun 2018 02:11 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
तीन बच्चों संग लापता मां के कंकाल पाली में मिले
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले की सीमा से गुजर रही गंगा नदी के उस पार संभल जिले की तीन बच्चों संग लापता महिला के कंकाल पालीमुकीमपुर में मिले हैं। परिजनों ने 20 दिन से लापता महिला व बच्चों के कंकाल होने की पहचान कंकालों पर लिपटी मिली साड़ी से कर ली है।

यहां जिला मुख्यालय पर हुए पोस्टमार्टम में फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने फौरी जांच में दो बच्चों की खोपड़ियां होने व कंकाल महिला का होने की पुष्टि तो की है, मगर अधिकारिक पुष्टि के लिए इन्हें फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। शिनाख्त मिलान के लिए इनका डीएनए भी भेजा जा रहा है। इधर, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर बेटी व उसके बच्चों की हत्या कर शवों को गंगा में बहाए जाने का आरोप मढ़ा है।
विज्ञापन



घटनाक्रम के अनुसार 11 जून को पालीमुकीमुपर थाना क्षेत्र में गंगा पटरी पर बसे दीनापुर की सीमा में गंगा किनारे लोगों ने मानव कंकालों का करीब पांच-छह किलो का एक गट्ठर सा देखा। उसके कुछ हिस्से पर एक महिला की साड़ी भी लिपटी हुई थी। सूचना पर पाली पुलिस ने इन कंकालों को पोस्टमार्टम केंद्र भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच 13 जून को संभल पुलिस ने कुछ लोगों के साथ पाली पुलिस से संपर्क किया कि तो इनकी पहचान के लिए परिजन यहां जिला मुख्यालय आए, जिन्होंने साड़ी के आधार पर कंकालों की पहचान कर ली।


यहां आए परिजनों के अनुसार महिला 30 वर्षीय भूरी देवी पत्नी रामबहादुर निवासी भिरावटी थाना धनारी संभल, उसके 9 साल के बेटे हरिओम, 5 साल की बेटी ज्योति व 10 माह की बेटी छोटी 22 मई को गांव से पास में ही कहीं दावत खाने गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। इनकी गुमशुदगी धनारी थाने में दर्ज कराई गई।

तभी से इन्हें तलाशा जा रहा था। गांव भिरावटी अलीगढ़ जिले की गंगा सीमा के उस पार है। इधर, संभल पुलिस के साथ आए महिला भूरी देवी के पिता भोले निवासी गांव भगतन थाना रजपुरा संभल व भाई ने उनकी पहचान की है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

इंस्पेक्टर पालीमुकीमपुर अजीत कुमार सिंह का कहना है कि महिला व बच्चों की गुमशुदगी धनारी में दर्ज है। इसलिए वहीं की पुलिस जांच व कार्रवाई कर रही है। हमारे इलाके में कंकाल मिलने पर पोस्टमार्टम में मदद मांगी गई थी जो करा दिया गया है। इससे ज्यादा जानकारी नहीं है।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने बताया कंकाल महिला व दो बच्चों के
पोस्टमार्टम केंद्र पर कंकालों के पोस्टमार्टम के दौरान एक गट्ठर के रूप में मिले कंकालों में से यह जानना सबसे बड़ा सवाल था कि आखिर कंकाल किसके हैं। इस सवाल का जवाब जानने के लिए पोस्टमार्टम केंद्र की डिमांड पर जेएन मेडिकल कॉलेज से फॉरेंसिक एक्सपर्ट बुलाए गए।

उन्होंने फौरी रूप से यह बताया कि इस गट्ठर में एक महिला का पूरा कंकाल है, जबकि एक बच्चे की खोपड़ी व दूसरे बच्चे की खोपड़ी के टुकड़े हैं। तीसरे बच्चे का कोई अंश इन कंकालों में नहीं है। अब इस पर आधिकारिक मुहर के लिए कंकालों को फॉरेंसिक लैब आगरा भेजा जा रहा है। डीएनए सैंपल भी संकलित कराया गया है। ताकि इस बात की सही तस्दीक हो सके कि यह कंकाल भूरी व उसके बच्चों के ही हैं।


बाप ने मढ़ा ससुरालियों पर हत्या का आरोप
पोस्टमार्टम केंद्र पर संभल पुलिस के साथ आए भूरी के पिता भोले ने अपनी बेटी के ससुरालियों पर उसकी व उसके बच्चों की हत्या कर शव गंगा में बांधकर बहाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि शवों को जब पानी में जानवरों ने खा लिया और कंकाल बचे, तब इसके गट्ठर बहकर पानी से अलीगढ़ की सीमा में आ गए। अब चूंकि ससुरालियों ने पहले से गुमशुदगी दर्ज करा रखी है, इसलिए संभल पुलिस अभी उनकी तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। पहले जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed