फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शैचालय निर्माण को लेकर मारपीट, पथराव

शैचालय निर्माण को लेकर मारपीट, पथराव

Mon, 10 Dec 2018 01:31 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
शैचालय निर्माण को लेकर मारपीट, पथराव
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के एलमपुर में एक विवादित प्लाट पर शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच खूब लाठी-डंडे चले और दोनों ओर से पथराव किया गया। पथराव में आधा दर्जन से अधिक लोगों घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई।

थाना बन्नादेवी क्षेत्र के एलमपुर में रोशन सिंह और पन्नालाल आस-पड़ोस में रहते हैं। दोनों के बीच एक खाली प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष प्लाट को अपना-अपना बताते हैं। रविवार को रोशन सिंह प्लाट में शौचालय का निर्माण करा रहे थे। इस बात की भनक पन्नालाल को लग गई। उसने प्लाट पर पहुंच शौचालय निर्माण का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए। महिलाएं भी लड़ाई में कूद पड़ीं। दोनों ओर से एक-दूसरे पर पथराव किया गया। दो पक्षों में विवाद होने की सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वह बवालियों को पकड़कर थाने ले आई। पथराव में लगभग आधा दर्जन महिला-पुरुषों को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मारपीट-पथराव में रोशन सिंह के परिवार से मिथलेश, चंद्रावती, कमलेश, पुष्पा देवी, थान सिंह और पन्नालाल के भी परिवार से कई लोग घायल हुए। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों को लगभग दो घंटे तक थाने में बैठाकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर के अनुसार एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed