फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मुरादाबाद के कोल्ड स्टोर स्वामी को अगवा कर लूट में 10 साल कैद

मुरादाबाद के कोल्ड स्टोर स्वामी को अगवा कर लूट में 10 साल कैद

Fri, 28 Sep 2018 01:37 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद के कोल्ड स्टोर स्वामी को अगवा कर लूट में 10 साल कैद
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मुरादाबाद के कोल्ड स्टोर स्वामी संग वर्ष 2005 में इगलास में हुई अगवाकर लूट के बहुचर्चित प्रकरण में एडीजे-प्रथम के न्यायालय से आरोपी को दस साल की सजा व दस हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। इस घटना के बाद बदमाशों के पीछे लगी पुलिस ने दो बदमाशों को हाथरस के मुरसान क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया था और एक आरोपी को दबोच लिया था, जबकि अन्य भागने में सफल रहे थे।

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता वरिष्ठ एडीजीसी चौ. जितेंद्र सिंह के अनुसार वाकया 25 सितंबर 2005 का है। मुरादाबाद के शीतगृह स्वामी त्रिवेणी प्रसाद अपनी वैगनार कार संख्या यूपी-21 एच 7776 में सवार होकर कोल्ड निर्माण के लिए लकड़ी लेने घोसा राजस्थान जा रहे थे।
विज्ञापन


उनके साथ गाड़ी में मो.इस्लाम सवार थे, जबकि ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। गाड़ी जैसे ही इगलास से आगे गोरई के आसपास पहुंची, तभी पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और कार सहित अगवाकर हथियार तान दिए। बदमाश उन्हें अपने साथ एकांत में ले गए, जहां उनके पास मौजूद 2.35 लाख रुपये, फुटकर रुपये, मोबाइल, अंगूठी, जंजीर आदि लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तो मुरसान में दो बदमाश मुठभेड़ में मारे गए, जबकि मौके से संजू पुत्र नेत्रपाल निवासी वाहनपुर शिकारपुर बुलंदशहर को दबोचा गया। उसके अन्य साथी भाग गए।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर हुई और अदालत में परीक्षण के दौरान उसे दोषी करार दिया गया। अब अदालत ने संजू को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed