फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   देश विरोधी नारे लगाने वालों में एएमयू का छात्र

देश विरोधी नारे लगाने वालों में एएमयू का छात्र

Fri, 18 Jan 2019 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
देश विरोधी नारे लगाने वालों में एएमयू का छात्र
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वाले युवकों में एएमयू के अर्थशास्त्र विभाग के शोध छात्र और कश्मीर निवासी मुनीब हुसैन का नाम शामिल है। कन्हैया कुमार एवं उमर खालिद सहित अन्य छात्र नेताओं के साथ उसका नाम चार्जशीट में शामिल होने की सूचना मीडिया के माध्यम से मिलने के बाद कैंपस में खलबली मच गई है। विश्वविद्यालय के अधिकारी इससे अनभिज्ञता जता रहे हैं।


एएमयू अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. सैयद नोमान ने पूछे जाने पर बताया कि मुनीब हुसैन पीएचडी कर रहा था। कुछ दिन पहले उसका वाइवा हो गया है और अब विभाग के संपर्क में नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी सुना है कि जेएनयू में लगे देश विरोधी नारे के मामले में उसके खिलाफ चार्जशीट दर्ज हुआ है। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने इससे अनभिज्ञता जतायी और कहा कि अभी उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। आज सलेक्शन कमेटी में व्यस्त रहा। इस मामले में कल पता करेंगे। एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर का कहना है कि मुनीब का पीएचडी पूरा हो गया है। उल्लेखनीय है कि फरवरी 2016 में जेएनयू में देश विरोधी नारे लगे थे।
विज्ञापन



छात्र के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
अलीगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी ने कहा कि जिन दस छात्रों पर चार्जशीट हुए हैं, उसमें एएमयू का मुनीब हुसैन भी शामिल है। यह गंभीर मामला है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आगे के लिए मिसाल बने। मन्नान वानी यहीं का छात्र था, जो हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था और सेना के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed