फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   किसने फोन कर गली के मुहाने पर बुलाया विक्की

किसने फोन कर गली के मुहाने पर बुलाया विक्की

Fri, 13 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
किसने फोन कर गली के मुहाने पर बुलाया विक्की
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के पत्थर बाजार में दलित युवक की हत्या के बाद सुरागों और कड़ियां जोड़ने में लगी पुलिस को कई क्लू ऐसे हाथ लगे हैं, जिनके सहारे हत्या की मूल वजह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि यह सही है कि हत्यारोपी गांधीपार्क इलाके के नामचीन सटोरिया परिवार का सदस्य है। मगर पुलिस सट्टे की खाईबाड़ी के विरोध के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। इसी क्रम में एक सवाल का जवाब सबसे पहले जानने का प्रयास हो रहा है कि आखिरी विक्की को किसने फोन करके गली के मुहाने पर बुलाया था।
विज्ञापन


पुलिस की अब तक की जांच में जो बात सामने आई हैं, उसके अनुसार नामजद शिवम रामघाट रोड के बाइकर्स छोटू राइडर गैंग का सदस्य है। इससे पहले शिवम छोटू के साथ पूर्व विधायक के करीबी धीरा ठाकुर हत्याकांड में भी जेल गया था। ऊपर से सट्टे की खाईबाड़ी में परिवार की अच्छी कमाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते वह दबंगई में रहता है। उसकी दबंगई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोपहर में उसने विक्की को धमकी दी और रात में हत्या को अंजाम दे डाला। अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि जब विक्की हत्या से पहले फफाला में था तो अचानक उसे किसने कॉल करके गली के बाहर बुलाया। इस सवाल का जवाब उसके मोबाइल से मिलता, मगर वह बंद हो गया है।

लव ट्रांयगल के भी मिल रहे कुछ सुराग
पुलिस की अब तक की जांच में यह भी पता चला है कि विक्की के किसी युवती से संबंध थे। उस युवती को लेकर वह अक्सर व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट डाला करता था। इस ग्रुप में शिवम भी था। युवती के परिजनों तक बात पहुंची तो उसे शहर से बाहर कहीं शिफ्ट कर दिया गया। इधर, शिवम भी इस बात से विक्की से खफा था। अंदेशा है कि कहीं इसी लव ट्रायंगल में यह हत्या तो नहीं हुई है। इन तमाम पहलुओं पर आरोपियों की गिरफ्तारी व जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

रासुका के तहत कार्रवाई के निर्देश
कुख्यात सटोरिया परिवार के सदस्य शिवम द्वारा दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिए जाने के चलते एसएसपी ने मामले में रासुका के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस बात पर भी नाराजगी जताई है कि जब वह पेशेवर सटोरिया परिवार से ताल्लुक रखता है तो पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर क्यों नहीं रखती। दबिश के दौरान उसके विषय में पता चला कि शीशियापाड़ा के अलावा एक मकान नौरंगाबाद में भी उसके परिवार ने बना रखा है।


जिला अस्पताल में परिवार का कोहराम
विक्की के पारिवारिक बैकग्राउंड पर गौर करें तो उसके पिता की मृत्यु चार-पांच साल पहले हो चुकी है। विक्की से बड़ी तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। विक्की घर में सबसे बड़ा भाई है। उससे छोटा धर्मेंद्र व एक छोटी बहन है और मां कलावती भी घर में है। हत्या की सूचना पर परिवार व मोहल्ले के तमाम लोग अस्पताल में देर रात तक मौजूद थे और कोहराम मचा हुआ था। इधरए घर व अस्पताल में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed