फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   टप्पल की मासूम को न्याय दिलाने को सड़कों पर उतारे लोग

टप्पल की मासूम को न्याय दिलाने को सड़कों पर उतारे लोग

Sun, 09 Jun 2019 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
टप्पल की मासूम को न्याय दिलाने को सड़कों पर उतारे लोग
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


टप्पल में मासूम बच्ची हत्याकांड के विरोध में जगह-जगह धरना प्रदर्शन हो रहा है। जुलूस निकाले जा रहे हैं और कैंडल मार्च हो रहे हैं। दोषियों को फांसी देने की भी मांग होने लगी है। शनिवार को क्वार्सी चौराहे पर अखंड भारत हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर चौराहा जाम कर दिया। सेना के पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की और कुछ देर तक रोड जाम रखा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद क्वार्सी फार्म के पास कुछ देर जाम लगा। इस दौरान दोपहर की तेज धूप में राहगीर जाम में फंसे रहे। संगठन के सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में एसएसपी कार्यालय तक कूच किया, लेकिन अमुवि सर्किल पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। यहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा। ज्ञापन में दोषियों को फांसी की सजा देने, बच्ची के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने तथा एक परिजन को सरकारी नौकरी देने व मकान देने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा आजाद, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बजरंगी, सोनी सविता, उदयपाल शर्मा, संस्कार गौर, शिवम शर्मा, चेतन उपाध्याय, संदीप शर्मा, चंदन शर्मा, शिवा चौधरी, कुंज मिश्रा, मोहित, कुलदीप, गोली चौधरी, संजीव पहलवान, नितिन ठाकुर, शिवा चौधरी, जितेंद्र बघेल, किरण पाल चौधरी, ललित कुमार, पंकज, राज उपाध्याय आदि मौजूद थे। सपा महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष रूबीना खानम के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



1- भारतीय कम्युुनिस्ट पार्टी ने भीमराव अंबेडकर पार्क से एक प्रभात फैरी निकाली। प्रभात फेरी सिविल लाइन क्षेत्रों से होती हुई जवाहर पार्क में सभा में बदल गई। यहां कॉमरेड सुहेब शेरवानी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों के लिए फांसी से कम कोई सजा नहीं है। इस दौरान डीसी वार्ष्णेय, इरफान अंसारी, राज किशोर, रनवीर सिंह, रवि लोधी, नईम मोहम्मद, मो. चमन, सोमा चौधरी, सुरेंद्र कुमार, सुभाष चंद, राहुल अग्रवाल, विनोद कुमार, आदिल अली, राशिद खां, दानिश खां, मूसा खां आदि मौजूद थे।

2- अखिल भारतीय सैनी संगठन सभा महानगर अध्यक्ष संजू सैनी की अध्यक्षता में साकेत विहार में बैठक हुई। बैठक में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सामाजिक संगठनों से पैरवी करने की मांग की। इस दौरान शकुंतला सैनी, सुधा सैनी, किरन शर्मा, सुनीता सैनी, मनीष इंदौरिया, शारदा इंदौरिया, रेखा, निशा, चंदा सैनी, अचलदेव सैनी, नेत्रपाल सैनी आदि मौजूद थे।


3- उत्तर प्रधानाचार्य परिषद की प्रोफेसर कालोनी स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पालीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मासूम की हत्या पर दो मिनट का शोक रख श्रद्धांजलि दी। साथ ही दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। बैठक में जिला मंत्री डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, अम्बुज जैन, हरिश्चंद सिंह, जगवीर सिंह, भगवान स्वरूप शर्मा, मेजर योगेंद्र पाल सिंह, ब्रजेश कुमार, सतीश चंद वार्ष्णेय, अनिल कुमार, डॉ. नरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed