{"_id":"6aece25cc17e0555ad056733","slug":"from-the-emergency-to-the-sps-tenure-yogi-lashes-out-at-the-opposition-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111395-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एमबीए छात्र और उसके दोस्त को अगवा कर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एमबीए छात्र और उसके दोस्त को अगवा कर बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
मुरादनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुहाई के पास दो कारों में 10 से 12 लोगों ने बाइक सवार एमबीए छात्र और उसके दोस्त को अगवा कर लिया। दोनों को कार में डालकर बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि उनके मोबाइल फोन और सोने की चेन भी छीन ली। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी को आता देखकर आरोपी अपनी कार मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है।
जनपद बागपत के फलेरा गांव निवासी अभिषेक कुमार ने तहरीर दी है कि वह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एचआरआईटी विश्वविद्यालय में एमबीए का छात्र है। बुधवार वह अपने दोस्त तुषार यादव के साथ बाइक से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते बागपत जा रहा था। आरोप है कि दुहाई टोल से करीब चार किलोमीटर आगे पहुंचने पर दो कारों में सवार 10 से 12 लोगों ने उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद दोनों को जबरन कार में बैठा लिया और पिस्टल के बल पर उनके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने दोनों के मोबाइल फोन और सोने की चेन भी छीन ली। इसी बीच वहां एक पुलिसकर्मी पहुंच गया। पुलिसकर्मी को देखकर आरोपी अपनी कार मौके पर छोड़कर भाग गए। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।