Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Posing as a CBI officer, fraudsters used the threat of a 'digital arrest' to swindle Rs 1.18 crore from an elderly person.

Panchkula News: सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया, बुजुर्ग से 1.18 करोड़ रुपये ठगे

Fri, 06 Nov 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Posing as a CBI officer, fraudsters used the threat of a 'digital arrest' to swindle Rs 1.18 crore from an elderly person.
पंचकूला। साइबर ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर सेक्टर-10 निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 1 करोड़ 18 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले क्रेडिट कार्ड का बिल पेंडिंग होने का झांसा दिया। इसके बाद कार्ड के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग में रकम इस्तेमाल होने की बात कहकर बुजुर्ग को कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी का डर दिखाया। आरोपियों ने उन्हें लगातार मानसिक दबाव में रखकर अलग-अलग बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1.18 करोड़ रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-10 निवासी पीड़ित ने बताया कि 7 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से महिला का फोन आया था। महिला ने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड का बिल पेंडिंग है। इस पर बुजुर्ग ने बताया कि वह अपने सभी बिलों का भुगतान कर चुके हैं। इसके बाद महिला ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े मामले में उच्च अधिकारियों से बात करवाने की बात कही।
विज्ञापन

-आरोपियों ने बुजुर्ग मनी लॉन्ड्रिंग का दिया झांसा
कुछ देर बाद आरोपियों ने बुजुर्ग को बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में किया गया है। इस मामले में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। आरोपियों ने सीबीआई अधिकारी बनकर उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाया और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर मानसिक दबाव बनाया। ठगों के झांसे में आकर बुजुर्ग ने अलग-अलग बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1 करोड़ 18 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अब ट्रांजेक्शन और बैंक खातों की जानकारी जुटाकर आरोपियों की पहचान करने में लगी है।
विज्ञापन


डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचें? जानिए ठगों के तरीके और बचाव के उपाय
डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का एक तरीका है, जिसमें अपराधी पुलिस, सीबीआई, ईडी, नारकोटिक्स विभाग या अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करते हैं और गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे ऐंठते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि भारत में डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। कोई भी पुलिस अधिकारी आपको वीडियो कॉल पर घर में कैद रहने या ऑनलाइन पूछताछ के नाम पर पैसे जमा कराने का आदेश नहीं दे सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठग कैसे फंसाते हैं?
खुद को पुलिस, सीबीआई या कस्टम अधिकारी बताते हैं।
कहते हैं कि आपके आधार कार्ड या बैंक खाते का इस्तेमाल अपराध में हुआ है।
गिरफ्तारी और जेल भेजने की धमकी देते हैं।
वीडियो कॉल पर पुलिस की वर्दी और फर्जी सरकारी कार्यालय दिखाते हैं।
परिवार से संपर्क न करने और किसी को जानकारी न देने का दबाव बनाते हैं।
केस खत्म करने के नाम पर बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करवाते हैं।

डिजिटल अरेस्ट से बचने के 8 उपाय
अनजान नंबर से आए पुलिस या सरकारी अधिकारी के वीडियो कॉल पर भरोसा न करें।
किसी के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें।
आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल और ओटीपी साझा न करें।
वीडियो कॉल पर डराने या धमकाने वालों से घबराएं नहीं।
किसी भी संदिग्ध कॉल की जानकारी परिवार को जरूर दें।
ठगों के कहने पर मोबाइल में कोई ऐप डाउनलोड न करें।
पुलिस या सरकारी विभाग का नाम लेकर आए नोटिस की आधिकारिक माध्यम से जांच करें।
शक होने पर कॉल काट दें और संबंधित विभाग से स्वयं संपर्क करें।
अगर डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो जाएं तो क्या करें?

तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें
पैसे ट्रांसफर हो चुके हैं तो तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
राष्ट्रीय साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन
cybercrime.gov.in
राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल
नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं।
बैंक को तुरंत सूचना देकर खाते और संबंधित लेनदेन को सुरक्षित करवाएं।
कॉल रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट, फोन नंबर और भुगतान संबंधी सबूत सुरक्षित रखें।

याद रखें
पुलिस वीडियो कॉल पर आपको गिरफ्तार नहीं करती।
कोई भी सरकारी एजेंसी जांच के नाम पर निजी खाते में पैसे जमा कराने को नहीं कहती।
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराने वाला व्यक्ति साइबर ठग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed