{"_id":"5ce8534ebdec2207382fb097","slug":"155872960015-aligarh-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव उपचार संस्था के अध्यक्ष से डाक्टरों ने की अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मानव उपचार संस्था के अध्यक्ष से डाक्टरों ने की अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मानव उपकार संस्था के अध्यक्ष ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर अभद्रता करने व रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। वह शुक्रवार को बस स्टैंड पर नाले में पड़ी एक वृद्ध महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए थे। तभी उनके साथ डॉक्टरों ने अभद्रता कर दी। संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि शुक्रवार को बस के पास नाले में महिला पड़े होने की सूचना मिली थी।
जिस पर वह अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस द्वारा महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों से जब उन्होंने वृद्ध महिला को उपचार देने की बात कही, तो डॉक्टर ने मना कर दिया। इस बात पर उनकी बहस हो गई। डाक्टरों ने उनसे अभद्रता कर दी। बाद में पूरे मामले की शिकायत सीएमएस से की गई। बाद में सीएमएस के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।