{"_id":"5c140c1ebdec225a267a4939","slug":"154481773220-khar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडला पेट्रोल पंप पर कार सवार युवक ने की तोड़फोड़, आरोपी कैमरे में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंडला पेट्रोल पंप पर कार सवार युवक ने की तोड़फोड़, आरोपी कैमरे में कैद
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ पलवल मार्ग पर गांव अंडला के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर रात दो कार सवार युवकों ने तोड़फोड़ कर मशीनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सेल्समैन द्वारा कार में डीजल न डालने से नाराज होकर युवकों ने घटना को अंजाम दिया।
इस दौरान पंप पर तैनात स्टाफ व गार्ड डर के मारे कैबिन में से बाहर नहीं निकले। पूरा घटनाक्रम पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। शुक्रवार को पंप स्वामी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि कस्बा के मोहल्ला शिकरवार निवासी राजकुमार गोयल का अंडला में किसान सेवा केन्द्र नाम से पेट्रोल पंप है। बृहस्पतिवार रात दो बजकर पांच मिनट पर दो कार पंप पर रुकी। उस समय रोजाना की भांति पंप सेल्समैन मशीन बंद कर अंदर कैबिन में सो रहे थे।
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने सेल्समैन को जगाकर तेल डालने के लिये कहा। लेकिन सेल्समैन ने इतनी रात में तेल डालने से इंकार कर दिया। जिससे नाराज होकर दोनों कार आगे की तरफ बढ़ कर रुक गई। जिसमें से एक कार में से एक युवक हाथ में लोहे की रोड लेकर आया और दो मशीनों में प्रहार कर तोड़फोड़ कर दी।
मशीनों में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सेल्समैन व गार्ड ने पंप स्वामी को घटना के बारे में बताया। पंप स्वामी ने कैमरे की रिकॉडिंग देखी तो उसमें घटना करने वाले भी कैद थे। उन्होंने थाने में तहरीर देकर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
राजकुमार गोयल ने बताया कि पंप खुलने का समय सुबह छ: बजे से रात्रि नौ बजे तक है। इंस्पेक्टर खैर छोटेलाल ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।