{"_id":"5bc64f2fbdec22696f007e97","slug":"15397230259-city-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र की लाश मिली, हत्या का अंदेशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्र की लाश मिली, हत्या का अंदेशा
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के सिविल लाइंस इलाके से लापता सातवीं के छात्र की मंगलवार शाम रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस खबर पर पहुंचे परिजनों ने एक तरफ जहां हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इसे ट्रेन एक्सीडेंट मान रही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
वाकये के अनुसार हमदर्द नगर सिविल लाइंस निवासी ऑटो चालक जाहिद का 14 वर्षीय बेटा गुलफाम पास के ही एक स्कूल में सातवीं का छात्र था। वह शुक्रवार को परिजनों ने डांट दिया था। इसके बाद से बैग सहित गायब था। परिजनों द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच मंगलवार शाम लोगों ने क्वर्सी इलाके में महेशपुर फाटक के पास रेलवे लाइन पर खून बिखरा देखा और कुछ कदम पर ट्रैक के सहारे बैग पड़ा था। इस पर वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने पास ही झाडिय़ों में शव भी बरामद कर लिया। देखने से लग रहा था कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने इसे ट्रेन एक्सीडेंट में मौत माना है, जबकि परिवार हत्या कर शव फेंके जाने का अंदेशा जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है।
हादसे में होमगार्ड की पत्नी की मौत, भाई जख्मी
अलीगढ़। लोधा के गांव जिरौली डोर से देवर संग मायके जा रही होमगार्ड की पत्नी की मंगलवार शाम गांधीपार्क इलाके में जीटी रोड पर एक्सीडेंट में मौत हो गई, जबकि उसका पति जख्मी हुआ है। बताया गया है कि होमगार्ड जंगबहादुर की पत्नी 37 वर्षीय ममता अपने देवर स्वदेश संग बाइक पर अपनी बीमार मां को देखने मायके पिलखना अकराबाद जा रही थी। वह जैसे ही बौनेर के पास पहुंची, तभी पीछे से आती बाइक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों जख्मी हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि स्वदेश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पत्रकार को धमकाने में फैजुल पर प्राथमिकी दर्ज
अलीगढ़। एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन के खिलाफ पत्रकार आरपी शर्मा को फोन पर धमकी देने के मामले में सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाने में दी गई तहरीर के अनुसार आरपी शर्मा 14 अक्तूबर को जिलाधिकारी आवास किसी काम से गए हुए थे, तभी उनके पास फोन आया और उधर से फैजुल हसन ने उनको धमकी दी। सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार मामले में एनसीआर दर्ज कर ली गई है।