फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   13 वर्षीय मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप

13 वर्षीय मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप

Tue, 09 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
13 वर्षीय मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में अपनी 13 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

तहरीर में आरोप है कि उसके पुत्र की तबियत खराब होने के कारण वह और उसकी पत्नी आगरा उसकी देखभाल के लिए रुके थे। घर पर एक पड़ोसन की देखरेख में अपनी 13 वर्षीय बेटी को छोड़ आए थे। तीन सितंबर को आगरा से उनके पुत्र को छुट्टी मिली, लेकिन उसे पुन: अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


13 सितंबर तक उसका उपचार चलता रहा। इस बीच पीड़ित व्यक्ति के रिश्तेदार उसके पुत्र को देखने के लिए घर आए और उसकी 13 वर्षीय पुत्री को घर से यह कहकर साथ ले गए कि अस्पताल में तुम्हें भाई से मिला लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी उसकी पुत्री को एक अज्ञात स्थान पर ले गए और पुत्री के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसके साथ आए लोगों ने भी दुष्कर्म में युवक का साथ दिया। उसकी पुत्री को धमकाया गया कि यदि मुंह खोला तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे। पुत्री ने अपनी साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी।

------
गाली-गलौज कर की मारपीट
सादाबाद। थाना क्षेत्र के गांव हसायन निवासी दुर्गेश पुत्र रामबाबू ने अपने गांव के दो लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर में मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर में आरोप है कि नौ सितंबर की शाम पांच बजे वह अपने घर के बाहर बैठा था। तभी गांव के दो सगे भाई आए और अभद्रता कर गाली-गलौज करने लगे, जिसका विरोध किया तो आरोपियों की मां भी आ गई। तीनों लोग लाठी-डंडों से मारने लगे। उसे बचाने आई उसकी पत्नी पूनम को भी मारापीटा। मारपीट के दौरान मेरे मुंह में चोट लगी, जिसके कारण उसका दांत टूट गया। मारपीट करने वाले लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed