फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   टैंकर की टक्कर से टैंकर सवार क्लीनर की मौत

टैंकर की टक्कर से टैंकर सवार क्लीनर की मौत

Tue, 09 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से टैंकर सवार क्लीनर की मौत
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हसायन। हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग पर सोमवार की देर रात्रि को मथुरा से आजमगढ़ जा रहे एक टैंकर को दूसरे टैंकर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक टैंकर के क्लीनर की मौत हो गई। हादसे के बाद रात को हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार पूरन सिंह उर्फ राहुल पुत्र दलवीर सिंह निवासी बिरहना कोतवाली बल्देव जनपद मथुरा सोमवार की रात को मथुरा रिफाइनरी से टैंकर लेकर हाथरस होकर आजमगढ़ के लिए जा रहा था। सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सूआ मोहनपुर के निकट पीछे से आ रहे टैंकर की टक्कर से क्लीनर राहुल उर्फ पूरन सिंह की मौत हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस और सलेमपुर पुलिस चौकी पर फोन करके दी। घटना की सूचना मिलते ही कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, उपनिरीक्षक तेजेंद्र प्रताप सिंह और सलेमपुर चौकी प्रभारी बिजेंद्र सिंह, किरन पाल सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से जैसे-तैसे जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम खुलने के बाद पुलिस ने मृतक क्लीनर के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर हाथरस भिजवाया। घटना की रिपोर्ट पीछे चल रहे टैंकर के चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed