{"_id":"5bb65f64867a55292819a0a9","slug":"15386786062-sasni-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर से भरा ट्रक पलटा , चालक परिचालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीयर से भरा ट्रक पलटा , चालक परिचालक घायल
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सासनी। अलीगढ़ की तरफ से बीयर लेकर आ रहा एक ट्रक गुरुवार की सुबह असंतुलित होकर हाईवे पर ग्राम समामई के निकट पलट गया। हादसे में ट्रक के चालक-क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया।
अलीगढ़ जिले के साधु आश्रम के निकट स्थित बीयर फैक्टी से एक ट्रक बीयर लेकर आगरा की ओर जा रहा था। बताते हैं कि ट्रक में 1,180 बीयर की पेटी भरी थीं। जैसे ही ट्रक आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम समामई के निकट पहुंचा, वैसे ही एक स्कूल वैन को बचाने के चक्कर में ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। मौके पर राहगीर एवं ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक पलटने का अनुचित फायदा उठाते हुए राहगीरों ने जमकर बीयर लूटी। हैरानी की बात यह है कि बाइक चालक वर्दी धारियों ने भी बीयर लूटने में भूमिका निभाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक गौरव कुमार निवासी खेड़ा अतरौली और क्लीनर भूरा निवासी अलीगढ़ को ट्रक से निकालकर अलीगढ़ भेजा। समाचार लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।